लाइव टीवी

Anil Kapoor को मिला महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव, दिया ऐसा मजेदार जवाब

Updated Oct 31, 2019 | 18:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anil Kapoor Maharashtra Chief Minister: बीजेपी और शिवसेना अभी तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद नए मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं कर सकी है। अब सीएम पद के लिए अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अनिल कपूर।
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बना देने के सुझाव सामने आ रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स जोरों से अनिल को नया सीएम बनाने की मांग रख रहे है।
  • अब इस सुझाव पर खुद अनिल कपूर ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं लेकिन बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में लगातार गुजरते समय को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बनने शुरू हो गए हैं। यही नहीं यूजर्स का कहना तो ये तक है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। जी हां, अनिल कपूर की फिल्म नायक को ध्यान में रखते हुए यूजर्स ने उन्हें सीएम बनाने की मांग की है। अब इस पर खुद अनिल ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
दरअसल एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??' इस ट्वीट के वायरल होते ही अनिल कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


अनिल ने लिखा, 'मैं नायक ही ठीक हूं।' उनके इस रिएक्शन को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को कई यूजर्स रीट्वीट कर चुके हैं। साथ ही अनिल कपूर के इस ट्वीट की फैन्स तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं फैन्स अनिल कपूर की फेमस फिल्म नायक के दूसरे पार्ट की भी मांग कर रहे हैं। 

बता दें, अनिल कपूर ने साल 2001 में आई फिल्म नायक में एक दिन के मुख्यमंत्री का रोल निभाया था। इस रोल के जरिए अनिल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया था। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अनिल कपूर के पास 3 बॉलीवुड फिल्में हैं। उनके पास मलंग, मुंबई सागा और पागलपंती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।