

- मशहूर एक्ट्रेस किमी काटकर संग जुड़ा था एक्टर अनिल कपूर का नाम।
- अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं किमी काटकर।
- अनिल कपूर की पत्नी सुनीता चली गई थीं घर छोड़कर।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और अपने जमाने के मशहूर व सफल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रह चुके हैं। अनिल ने साल 1983 में फिल्म वो सात दिन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इस एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम
अनिल कपूर ने इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई। अनिल काम के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। उनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा और इनमें से एक नाम था एक्ट्रेस किमी काटकर का। बताया जाता है कि साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी करने के बाद अनिल का अफेयर किमी संग शुरू हुआ था। बताया जाता है कि अनिल किमी को इतना पसंद करते थे कि वो अक्सर प्रोड्यूसर्स को उनका नाम सुझाते थे और अक्सर दोनों को साथ समय बिताते देखा जाता था।
बोल्ड अंदाज के लिए थीं मशहूर
मालूम हो कि किमी काटकर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं, उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए थे। किमी ने अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें हमला, काला बाजार, सोने पे सुहागा और आग से खेलेंगे जैसी फिल्में शामिल हैं। बताया जाता है कि जब अनिल की पत्नी सुनीता को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे अफवाह समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में वो अचानक फिल्म के सेट पर पहुंचीं और दोनों को साथ समय बिताते देख गुस्सा हो गईं। नाराज सुनीता ने अपने बच्चों के साथ अनिल का घर छोड़ दिया था और अपनी मां के घर चली गईं।
अनिल कपूर के हैं तीन बच्चे
इसके बाद अनिल ने सुनीता को मनाने की हर मुमकिन कोशिश की और उन्हें घर लेकर आए। इसके बाद अनिल और किमी का रिश्ता खत्म हो गया। बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर हैं और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर है।