लाइव टीवी

अनिल कपूर को छोड़ अकेले हनीमून पर चली गईं थीं उनकी पत्नी, एक्टर ने खुद किया था वजह का खुलासा

Updated Apr 13, 2020 | 15:32 IST

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने साल 1984 में सुनीता भवनानी (Sunita Bhavnani) से शादी की थी। शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सुनीता अपने पति अनिल के बिना ही हनीमून पर चली गईं थीं।

Loading ...
Anil Kapoor with wife Sunita Kapoor
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता से शादी की थी
  • अनिल कपूर की पत्नी उनके बिना हनीमून पर गईं थीं
  • मालूम हो कि अनिल और सुनीता की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में होती है। अनिल फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अनिल ने साल 1984 में सुनीता भावनानी से शादी की थी, जो कि पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। 

अनिल कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपने और सुनीता के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रैंक करने के लिए सुनीता को फोन किया था और उन्हें उनकी आवाज व अंग्रेजी से प्यार हो गया था। अनिल ने बताया कि सुनीता से उनकी मुलाकात राज कपूर की हाउस पार्टी में हुई थी। दोनों उस समय एक दूसरे को डेट करने लगे थे जब अनिल की बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई थी।

अनिल कपूर ने की थी 'चट मंगनी पट ब्याह'

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी चट मंगनी पट ब्याह हुआ था। अनिल ने बताया, 'जब मुझे मेर पहला ब्रेक मेरी जंग मिली तो मुझे लगा कि अब घर भी आ जाएगा, किचन भी और हाउस हेल्प भी.. तो अब मैं शादी कर सकता हूं। मैंने सुनीता को फोन किया और कहा कि कल शादी कर लेके हैं। यह कल होगी या कभी नहीं होगी और अगले दिन हमने शादी कर ली।'

अकेले हनीमून पर गईं थीं सुनीता

अनिल ने बताया कि शादी के बाद मैं तीन दिन के लिए शूट पर चल गया और सुनीता हनीमून पर चली गईं.. मेरे बिना!' बता दें कि शादी करने से पहले अनिल और सुनीता ने एक दूसरे को करीब एक दशक तक डेट किया था। अनिल ने बताया कि इस दौरान सुनीता ने कभी किसी चीज को लेकर उनपर प्रेशर नहीं डाला बल्कि उन्हें बहुत ज्यादा सपोर्ट किया। अनिल ने कहा कि सुनीता उन्हें उनसे ज्यादा जानती हैं। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी जिंदगी और घर को साथ में बनाया है।'

बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता के तीन बच्चे हैं दो बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर व बेटा हर्षवर्धन कपूर। सोनम और हर्षवर्धन बॉलीवुड एक्टर हैं वहीं रिया फैशन लाइन Rheson चलाती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।