लाइव टीवी

Wo Saat Din के लिए पहली पसंद नहीं थे Anil Kapoor, हीरो होने के बावजूद नसीरुद्दीन शाह से मिली कम फीस

Updated Jun 23, 2021 | 16:17 IST

38 years of Anil Kapoor: अनिल कपूर की पहली फिल्म वो सात दिन को 38 साल पूरे हो गए हैं। वो सात दिन को अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर और पिता सुरिंदर कपूर ने प्रोड्यूस किया। जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Loading ...
Wo Saat Din
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर की फिल्म वो सात दिन को 38 साल पूरे हो गए हैं।
  • अनिल कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस इसी फिल्म से डेब्यू किया था।
  • वो सात दिन के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे।

मुंबई. अनिल कपूर की फिल्म वो सात दिन को आज 38 साल हो गए हैं। इसी के साथ अनिल कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1983 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट पद्मिनी कोल्हापुरी थीं। फिल्म को अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। 

वो सात दिन अनिल कपूर की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी। हालांकि, वह फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। अनिल  कपूर के भाई बोनी कपूर फिल्म के लिए पहले मिथुन चक्रवर्ती को साइन करने वाले थे। साल 1982 में डिस्को डांसर बेहद हिट रही थी, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फीस बढ़ा ली थी। इसके बाद जब ये खबर फैली कि बोनी कपूर अपने भाई को लॉन्च कर रहे हैं तो तीन फाइनेंसर और दो डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म से किनारा कर लिया था। 

नसीरुद्दीन शाह को मिली ज्यादा फीस 
वो सात दिन में नसीरुद्दीन शाह सपोर्टिंग रोल में थे। बोनी कपूर ने जब नसीरुद्दीन शाह को फिल्म ऑफर की तो उन्होंने अनिल कपूर के साथ सपोर्टिंग रोल करने से मना कर दिया था। इसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें अच्छी खासी फीस दी थी। बोनी कपूर को लगता था कि नसीरुद्दीन शाह के होने से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेच सकते हैं, क्योंकि अनिल कपूर को कोई नहीं जानता था। फिल्म से सतीश कौशिक ने डेब्यू किया था। उन्हें 201 रुपए फीस मिली थी।

कभी गैरेज में रहती थी फैमिली 
अनिल कपूर ने बचपन में काफी संघर्ष भी देखा है। अनिल कपूर का परिवार जब पहली बार मुंबई आया था तो एक कई साल तक एक गैरेज में रहते थे। इसके बाद उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया था, जिसमें उनका पूरा परिवार रहता था।

अनिल कपूर ने द कपिल शर्मा शो में बताया था कि वह असली जिंदगी में भी  अपने दोस्तों के साथ टिकट भी ब्लैक की है। वर्कफ्रंट की  बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार मलंग में नजर आए थे। अनिल कपूर अब जुग जुग जियो में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।