लाइव टीवी

Birthday: अनुष्का शर्मा का आर्मी और क्रिकेट से है पुराना नाता, एक्ट्रेस के 33वें बर्थडे पर जानें कुछ रोचक Fact

Updated May 01, 2021 | 12:36 IST

Anushka Sharma unknown facts: अनुष्का शर्मा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं, अनुष्का शर्मा की जिंदगी से जुड़े कई ऐसी रोचक बातें हैं जो उनके फैंस नहीं जानते हैं। जानें कुछ अनजान बातें।

Loading ...
अनुष्का शर्मा।
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की वन टेक एक्ट्रेसेज मे से एक हैं अनुष्का, साल 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से किया था बॉलीवुड डेब्यू
  • एक्टर होने के साथ एक मशहूर प्रोड्यूसर भी हैं अनुष्का शर्मा, हाल ही में बनी हैं एक बेटी की मां
  • आर्मी और क्रिकेट से अनुष्का का है बहुत पुराना रिश्ता, कई और बातें बनाती हैं अनुष्का को बेहद खास।

बॉलीवुड की हॉट, टैलेंटेड और फिटेस्ट एक्ट्रेसेज में अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक अनुष्का शर्मा ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के ऑपोजिट शाहरुख खान ने काम किया था। बहुत कम एक्टर्सेज को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है। लेकिन अपनी पहली फिल्म में ही अनुष्का शर्मा ने किंग खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की एक्टिंग शानदार थी जिसने रातों-रात उनको स्टार बना दिया था।

साल 2008 से लेकर अनुष्का शर्मा ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है। वह ना ही सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक शानदार प्रड्यूसर बीवी और मां भी हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेरेंट्स बने थे। आज अनुष्का शर्मा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं तो इस‌ उपलक्ष पर चलिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

आर्मी से है पुराना नाता

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अनुष्का शर्मा आर्मी बैकग्राउंड से नाता रखती हैं। अनुष्का के पिता आर्मी में थे और वह अपने पिता के साथ शहर से शहर घूमती थीं। 

क्रिकेट से भी है पुराना रिश्ता 

बहुत लोग यह भूल करते हैं कि विराट कोहली से मिलने के बाद अनुष्का शर्मा क्रिकेट से नाता रखती हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है क्योंकि अनुष्का के भाई स्टेट लेवल क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं। इसीलिए विराट के पहले से भी अनुष्का क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले मॉडल थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा के फैंस इस बात से अनजान हैं कि मुंबई या बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अनुष्का शर्मा बेंगलुरु में एक मशहूर मॉडल थीं। मुंबई आने के 1 साल बाद ही उन्हें यशराज फिल्म्स द्वारा रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिला था।

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का सत्यजीत रे से है नाता

यह बात आप लोगों को शायद ही पता होगी कि अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी सत्यजीत रे की अपूर संसार से प्रेरित है।

बचपन से शाहरुख खान की रही हैं फैन

कई बार अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया है लेकिन बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अनुष्का शर्मा जब महज 3 साल की थीं तब उन्होंने एक फैमिली फंक्शन में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के गाने किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने पर डांस किया था। 

यश और आदित्य चोपड़ा कर चुके हैं कास्ट

बॉलीवुड में सिर्फ अनुष्का शर्मा ही है जिन्होंने पिता यश और बेटे आदित्य चोपड़ा की फिल्म में काम किया है। जब तक है जान को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है वहीं रब ने बना दी जोड़ी को आदित्य चोपड़ा ने अभिनीत किया है। अनुष्का शर्मा से पहले सिर्फ शाहरुख खान को ही दोनों बाप और बेटे के साथ काम करने का मौका मिला था।

अपनी तीसरी फिल्म के दौरान रणवीर सिंह से रहता था झगड़ा

यह कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा जब अपनी तीसरी फिल्म बैंड बाजा बारात की शूटिंग कर रही थीं तब उनके और रणवीर सिंह के बीच में काफी झगड़े होते थे। ‌ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का शर्मा एक वन-टेक एक्टर हैं वहीं रणवीर सिंह मेथड एक्टर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।