लाइव टीवी

Anushka Sharma Video: 'ऐ कोहली क्या कर रहा है, चौका मार' पति विराट पर चिल्लाईं अनुष्का शर्मा

Updated Apr 17, 2020 | 16:21 IST

Anushka Sharma Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लॉकडाउन में एक साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि, इस दौरान विराट फील्ड को मिस न करें, इसके लिए अनुष्का ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
Virat Kohli And Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं।
  • अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है।
  • अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'मुझे लगा कि ये फील्ड को मिस कर रहे हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण आईपीएल को स्थगित कर दिया है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह विराट के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। 

इंस्टाग्राम में पोस्ट किए गए वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से कह रही हैं- 'कोहली, ऐ कोहली चौका मार न, चौका क्या कर रहा है।' अनुष्का शर्मा की ये बात सुनकर विराट बिल्कुल वैसा ही रिएक्शन दे रहे हैं, जैसा वह फील्ड में देते हैं। 

अपने वीडियो के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'मुझे लगा कि ये फील्ड को मिस कर रहा है। इसके अलावा वह अपने लाखों फैन्स से मिलने वाले प्यार को भी मिस कर रहा है। खासकर इस तरह के खास फैन को। ऐसे में मैंने उसे ये एक्सपीरियंस दिया है।'  

 

अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट 
अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा- 'तुम्हें 6 मारने के लिए कहना चाहिए था।' वहीं, कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं वह फैन हूं।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अनुष्का शर्मा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। 

नहीं होगा आईपीएल 2020 
बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के कारण उपजी वैश्विक स्वास्थ्य समस्या और भारत सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने  कारण आईपीएल 2020 को  स्थितियों के सामान्य होने तक रद्द कर दिया है।  

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रंमण की वजह से शुरुआत में इसे 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।