लाइव टीवी

नहीं देखीं होंगी अनुष्का शर्मा के बचपन की ये तस्वीरें, पति विराट कोहली भी कर बैठे कमेंट

Updated Sep 13, 2019 | 16:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अनुष्का शर्मा ने कुछ दिन पहले ही पति विराट कोहली के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। अब हाल ही में अनुष्का ने अपने बचपन की कुछ क्यूट फोटोज शेयर की हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था।
  • तब से अब तक अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

अनुष्का शर्मा भले ही पिछले कुछ महीनों से बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन वो लगातार अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने बीच वेकेशन से पति विराट कोहली के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। अब हाल ही में अनुष्का ने अपने बचपन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
अनुष्का पहली तस्वीर में पीले और सफेद रंग की फ्रॉक पहने हुए मुस्कुराती दिख रही हैं। उन्हें किसी ने अपनी गोद में बिठा रखा है लेकिन उस शख्स का चेहरा फोटो में नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का बिस्तर पर बैठी हुई हैं। उन्होंने पोल्का डॉट वाली फ्रॉक के साथ सफेद रंग का स्वेटर पहना हुआ है। साथ ही वो दो चोटी बनाए कुछ खाती नजर आ रही हैं। 


वहीं तीसरी फोटो में अनुष्का शर्मा रेड कलर का स्वेटर पहने, यलो हेयरबैंड लगाए बेड पर बैठीं कुछ प्रे करती दिख रही हैं। सभी फोटोज में अनुष्का बेहद क्यूट लग रही हैं। साथ ही उन्होंने सभी चाइल्डहुड फोटोज का कैप्शन लिटिल मी दिया है। उनकी इन फोटोज को पति विराट कोहली और दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हार्ट वाली इमोजी बनाकर लाइक किया है। 

अनुष्का पिछले कुछ टाइम से पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। दोनों के वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अनुष्‍का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जीरो में देखा गया था। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसी साल उनकी तीन और फिल्में परी, संजू, सुई धागा भी रिलीज हुई थी। फिलहाल अनुष्‍का के पास कोई प्रोजेक्‍ट नहीं है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।