लाइव टीवी

प्रेग्नेंसी के बाद बाल झड़ने की समस्या से Anushka Sharma हुईं परेशान, Sonam Kapoor की मदद से लिया नया लुक

Updated Jun 25, 2021 | 20:22 IST

Anushka Sharma New Look : अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने खूबसूरत और लंबे बालों को 'बच्चा होने के बाद बाल गिरने' की प्रक्रिया में गवां दिया। अभिनेत्री ने अब अपना नया लुक शेयर किया है...

Loading ...
अनुष्का शर्मा।
मुख्य बातें
  • अनुष्का और विराट ने इस साल जनवरी में बेटी वामिका का स्वागत किया है।
  • बच्चा होने के बाद से अनुष्का शर्मा लगातार बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही हैं।
  • ऐसे में अब अभिनेत्री ने नया हेयर कट लेकर नया लुक लिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली इस साल की शुरुआत में एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। कपल ने अपनी नन्ही बच्ची का नाम वामिका रखा है। बेटी का स्वागत करने के ठीक बाद अनुष्का और विराट ने मीडिया फोटोग्राफर्स से अपनी बेटी की तस्वीरें क्लिक ना करने का अनुरोध किया था। हालांकि, हाल ही में पैपराजी ने वामिका की एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके कारण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

इसी बीच अब अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने खूबसूरत और लंबे बालों को 'बच्चा होने के बाद बाल गिरने' की प्रक्रिया में गवां दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। अपने पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'बच्चा होने के बाद बाल गिरने के बाद आप एक अच्छे हेयरकट की सराहना करते हैं। धन्यवाद @georgenorthwood इसके लिए आप FAB हैं!! और सोनम कपूर हमें जोड़ने के लिए।'

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की सह-अभिनीत फिल्म जीरो में देखा गया था, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वह प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं। अनुष्का और विराट ने इस साल जनवरी में बेटी वामिका का स्वागत किया है।

आपको बता दें कि विराट कोहलली ने इंस्‍टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन आयोजित किया था। इसमें एक यूजर ने पूछा था कि कब आप अपनी बेटी की झलक दिखाएंगे। तब विराट कोहली ने जवाब दिया था, 'हमने जोड़ी के रूप में फैसला किया है कि तब तक अपनी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर नहीं लाएंगे जब तक उसे पता न चले कि सोशल मीडिया क्‍या है और फिर वह अपना च्‍वाइस खुद कर सकती है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।