लाइव टीवी

समुद्र किनारे अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विराट कोहली ने किया ये कमेंट

Anushka Sharma
Updated Sep 13, 2020 | 17:57 IST

Anushka Sharma on pregnancy: अनुष्का शर्मा की समुद्र के किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर सामने आई है। उन्होंने साथ ही अपने अंदर पल रही जिंदगी के एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया।

Loading ...
Anushka Sharma Anushka Sharma
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं
  • उन्होंने पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी
  • इस खबर के आते ही अनुष्का-विराट की तस्वीर वायरल हुई थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने पिछले महीने अपने प्रेगनेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो साझा कर बताया था कि वह जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी। अब अनुष्‍का की समुद्र के किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में पोस्ट पर दस लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने भी कमेंट किया है।

AnushkaSharma,ViratKohli,shilpashetty,KareenaKapoor,AishwaryaRaiBachchan,anushkasharmav

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की। फोटो में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर देख रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी साफ नजर आ रही है। उन्होंने अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?' अनुष्का की इस पोस्ट पर विराट ने कमेंट किया, 'एक फ्रेम मेरी पूरी दुनिया।'


गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2014 में विराट और अनुष्का अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए थे। दोनों वक्त मिलते ही मुलाकात का मौका नहीं छोड़ते थे। दोनो लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी में रचाई थी। वहीं, अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीन कैफ भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिर पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।