लाइव टीवी

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ले रही थीं चाय का लुत्फ, तभी पापा ने खींची एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटो, हुई वायरल

Updated Nov 20, 2020 | 19:28 IST

Anushka Sharma New look: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है...

Loading ...
अनुष्का शर्मा।
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंसी फेज में अनुष्का शर्मा की हर नई झलक देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
  • प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हो गई हैं।
  • अब अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। एक्ट्रेस लगातार इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरों-वीडियोज के जरिए अपडेट शेयर करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से अनुष्का शर्मा की हर नई झलक देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। फैन्स भी लगातार उन्हें आने वाले नन्हे मेहमान के लिए बेस्ट विशेज भेज रहे हैं। 

अब अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने अपने चाय टाइम की झलक सबको दिखाई है। खास बात ये है कि इस तस्वीर को अनुष्का के पिता ने क्लिक किया है। फोटो में अनुष्का शर्मा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान है। 

अनुष्का शर्मा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जब आपके पिताजी एकदम परफेक्ट चाय टाइम को कैमरे में सही कैप्चर करे... और आपको उस फ्रेम से बाहर करने के लिए कहते हैं, लेकिन आप नहीं करेंगे क्योंकि बेटी...।'

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने फैंस को बेहद शानदार अंदाज में दिवाली की बधाई दी थी। अनुष्का शर्मा परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। अनुष्का और विराट कोहली के लिए यह दीपावली बेहद खास रही, क्योंकि जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 
दिवाली पर अनुष्का ने अनीता डोगरे का आउटफिट पहना था। अनुष्का व्हाइट रंग के सलवार सूट में न्यूड मेकअप के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। 

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपनी और पत्नी अनुष्का शर्मा की फोटोज शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।