लाइव टीवी

प्रेगनेंसी के दौरान अपनी बॉडी को लेकर परेशान थीं Anushka Sharma, अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाएं इस बात का रहता था डर 

Updated Nov 12, 2021 | 17:35 IST

Anushka Sharma Interview: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने पोस्ट प्रेगनेंसी के बारे में बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अपनी बॉडी को लेकर काफी परेशान रहती थीं। ‌

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • 11 फरवरी 2021 को अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को दिया था जन्म।
  • अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी पर बोलीं अनुष्का शर्मा। 
  • अपनी बॉडी को लेकर अनुष्का शर्मा को लगता था डर।

Anushka Sharma Revealed Her Thoughts On Her Post Pregnancy: हर एक महिला के लिए अपने शिशु को जन्म देना बहुत खास होता है। यह एक ऐसा सफर है जिसमें एक महिला कई इमोशंस से होकर गुजरती है। कुछ ऐसा ही सफर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के लिए रहा। Grazia Magazine को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेगनेंसी को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे इस सफर में वह अपने शरीर को लेकर काफी परेशान रहती थीं। अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह यह तक सोचती थीं कि कहीं बच्चे को जन्म देने के बाद वह खुद के शरीर से नफरत ना करने लग जाएं। 

अपने शरीर के लिए परेशान रहती थीं अनुष्का

ग्रैजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान वह अपने शरीर को लेकर काफी डरी-डरी सी रहती थीं। अनुष्का शर्मा ने बताया कि प्रेगनेंसी को सिर्फ कुछ हफ्ते ही हुए थे कि वह अपनी बॉडी को लेकर काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने यह बात अपनी दोस्त से भी साझा किया था। वह अपने शरीर को लेकर बहुत कुछ सोचती रहती थीं और उन्हें यहां तक लगता था कि अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वह कहीं अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाएं। प्रेगनेंसी के दौरान अपने आप को फिट रखने के लिए अनुष्का शर्मा हेल्दी चीजें खाती थीं और रोजाना एक्सरसाइज करती थीं। अपनी बेटी वामिका (Vamika) को जन्म देने के बाद भी वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए समय निकाल लेती हैं। मगर ऐसा करना अनुष्का शर्मा के लिए मुश्किलों से भरा है।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि प्रेगनेंसी से पहले उनका शरीर जैसा था अब वैसा नहीं है। उनका शरीर पहले की तरह टोन्ड नहीं है लेकिन फिट रहने के लिए वह प्रयास कर रही हैं। इसके साथ अनुष्का शर्मा ने यह कहा कि वह इस समय अपनी त्वचा को लेकर काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं भले ही एक समय पर उनकी बॉडी परफेक्ट थी। अनुष्का ने बताया कि उन्हें इस चीज की समझ आ गई है यह कुछ और नहीं बल्कि मनोदशा है और इसका शरीर से कुछ लेना-देना नहीं है। अनुष्का ने बताया कि हर एक इंसान को अपने शरीर को एक्सेप्ट करना चाहिए खासकर उस परिस्थिति में जब उस इंसान के शरीर ने कुछ बहुत चमत्कारी किया हो। वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी जब बड़ी हो जाए तो वह भी इस तरह के ख्याल रखे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।