लाइव टीवी

16 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं अनुष्का शर्मा, फोटो शेयर कर खुद उड़ाया अपना मजाक

Updated Aug 26, 2022 | 15:28 IST

Anushka Sharma shared her throwback photo : अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
anushka sharma
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा इन दिनों चकदा एक्सप्रेस पर काम कर रही हैं
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक फोटो
  • अनुष्का ने अपनी पुरानी फोटो शेयर कर खुद उड़ाया मजाक

Anushka Sharma shared her throwback photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने जिंदगी के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ अक्सर शेयर करती हैं। अनुष्का की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का को देखकर पहचान पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस की ये फोटो उनकी दोस्त कनिका करविंनकोप ने शेयर की है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट किया है।

एक्ट्रेस की ये फोटो किशोर अवस्था की है। इस फोटो को अनुष्का की दोस्त ने शेयर करते हुए उस समय के ट्रेंड के बारे में बताया है। फोटो को शेयर करते हुए कनिका ने लिखा ये गोवा में 2004 की फोटो है। उस समय पतली और लंबी आईब्रो का ट्रेंड था, जिसे हमने भी फॉलो किया है। इस दौरान अनुष्का की उम्र 16 साल थी। एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त की इस फोटो को शेयर करते अपना मजाक उड़ाया है। फोटो में अनुष्का टैंक टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके अलावा अपने भाई और बेटी वामिका की क्यूट फोटो शेयर की है।

अनुष्का ने उड़ाया अपनी फोटो का मजाक

ये भी पढ़ें - Saawan Kumar Tak Cremation: पंचतत्व में विलीन हुए सावन कुमार टाक, मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में हुआ का अंतिम संस्कार

2007 में अनुष्का ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2008 में अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू में किया था। अनुष्का की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। अनुष्का को इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस इन दिनों चकदा एक्सप्रेस पर काम कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस महिला क्रिकेटर जुलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।