लाइव टीवी

सलमान खान, अजय देवगन से शाहरुख खान तक, किसी ने 25 तो किसी ने 27 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस

Updated Apr 24, 2021 | 22:32 IST

फिल्म राधे में सलमान खुद से 27साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले भी कई एक्टर्स अपने से छोटी एक्ट्रेस के रोमांस कर चुके हैं। जानिए इन एक्टर्स के बारे में...

Loading ...
Salman Khan, Disha Patani
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • फिल्म में सलमान 25 साल छोटी दिशा पाटनी के साथ रोमांस कर रहे हैं।
  • सलमान खान से पहले बॉलीवुड के कई एक्टर्स अपने से छोटी एक्ट्रेस के रोमांस कर चुके हैं।

मुंबई. सलमान खान की फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। सलमान खुद से 25साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। 

सलमान खान से पहले बॉलीवुड के कई एक्टर्स अपने से छोटी एक्ट्रेस के रोमांस कर चुके हैं। फिल्म द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने नसीरुद्दीन शाह के साथ बेहद बोल्ड सीन दए थे।

नसीरुद्दीन शाह की उम्र 70 साल है और विद्या बालन 42 साल की हैं। ऐसे में दोनों के बीच का अंतर कुल 28 साल का है। हालांकि, इसके बावजूद विद्या ने सभी सीन बेहद सहजता से शूट किए।

अजय देवगन और सायशा सहगल
साल 2016 में आई फिल्म शिवाय में अजय देवगन और सायशा सहगल की जोड़ी नजर आई थी। सायशा की उम्र महज 23 साल है तो वहीं अजय देवगन की उम्र 52 साल है। दोनों के बीच का 29 साल का अंतर है।

साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह साथ नजर आए थे। रकुल प्रीत सिंह की उम्र 29 साल थीं। वहीं, अजय देवगन 50 साल के थे। दोनों में 21 साल का अंतर था। हालांकि, फिल्म में उम्र का अंतर दिखाया गया था। 

सलमान खान और अनुष्का शर्मा 
अनुष्का शर्मा खुद से बड़े कई एक्टर्स के साथ काम किया है। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब दे बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। शाहरुख खान की उम्र 43 साल थी। वहीं, अनुष्का 20 साल की थीं। 

साल 2016 में आई फिल्म सुल्तान में सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने साथ काम किया था। जहां अनुष्का की उम्र 32 साल है तो वहीं सलमान 55 साल के हैं। दोनों के बीच 23 साल का अंतर है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।