लाइव टीवी

Anushka virat Bruno: अनुष्का शर्मा के 'फैमिली मेंबर' की हुई मौत, 11 साल से रह रहा था साथ

Updated May 06, 2020 | 13:52 IST

Virushka Pet Dog Bruno Death: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर ब्रूनो के साथ खूब तस्वीरें शेयर किया करते थे। विराट ने 15 स्ट्रीट डॉग के एक शेल्टर भी अडॉप्ट किया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ब्रूनो के साथ अनुराग शर्मा और विराट कोहली।
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है।
  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी।
  • दोनों ने बताया कि उनके पैट डॉग ब्रूनो का निधन हो गया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है। ये वो फैमिली मेंबर था जो विरुष्का के दिल के बेहद करीब था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि उनके पैट डॉग ब्रूनो का निधन हो गया है। विराट और अनुष्का दोनों ही ब्रूनो के जाने से बेहद दुखी हैं। 
अनुष्का शर्मा ने ब्रूनो के साथ फोटो शेयर करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी। वहीं विराट कोहली ने लिखा, 'ब्रूनो तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुमने हमारे साथ 11 साल बिताए लेकिन जिंदगीभर का कनेक्शन बनाकर चले गए। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'


आपको बता दें विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर ब्रूनो के साथ तस्वीरें शेयर किया करते थे। उन्होंने कुछ टाइम पहले ही 15 स्ट्रीट डॉग के एक शेल्टर को अडॉप्ट किया है। 


वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वे स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बार में अनुष्का ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।