लाइव टीवी

Virat-Anushka Photos : क्या विराट कोहली के साथ बैंड शुरू करेंगी अनुष्का शर्मा? पोस्ट से मिला हिंट

Updated Aug 04, 2022 | 16:47 IST

Anushka and Virat Photos : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए हिंट दिया है कि वो विराट के साथ बैंड शुरू करेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
anushka sharma and virat kohli
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा और विराट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
  • क्या अनुष्का - विराट के साथ शुरू करने वाली हैं ब्रैंड
  • अनुष्का फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से करेंगी बॉलीवुड में वापसी

Anushka and Virat Kohli Photos : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटो में कपल कूल अंदाज में नजर आ रहा है। अनुष्का ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि मैं क्यूट बॉय के साथ हमेशा से बैंड शुरू करना चाहती थीं। फोटोज में अनुष्का और विराट ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। पहली फोटो में अनुष्का ने अपनी आंखें बंद की हैं लेकिन उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया है। वहीं विराट कोहली भी कूल अंदाज में हैंडसम लग रहे हैं।

अनुष्का ने विराट कोहली संग शेयर की फोटो

अनुष्का और विराट फोटो में विक्ट्री पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने इन क्यूट फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, मैं हमेशा से क्यूट बॉय के साथ बैंड शुरू करना चाहती थीं। कपल की तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटीज ने लाइक और कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें - लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के बाद आलिया की 'डार्लिंग्स' का विरोध शुरू, इस सीन की वजह से मुश्किल में फिल्म

चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में वापसी करेंगी अनुष्का

अनुष्का और विराट कुछ हफ्तों पहले ही लंदन और पेरिस में छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस लौटे हैं। वेकेशन के दौरान कपल एक इंडियन रेस्टोरेंट में नजर आया था। अनुष्का इन दिनों फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। अनुष्का 2018 में आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान नजर आए थे। हालांकि अनुष्का की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।