लाइव टीवी

कोरोना वायरस के चलते अर्जुन- परिणीति की फिल्म की रिलीज टली, 20 मार्च को रिलीज नहीं होगी 'संदीप और पिंकी फरार'

Updated Mar 14, 2020 | 16:48 IST

Sandeep Aur Pinky Faraar Release Postponed: कोरोना वायरस के चलते अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट टल गई है।

Loading ...
Parineeti Chopra and Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट टली
  • फिल्म की रिलीज डेट कोरोना वायरस के चलते टाली गई है
  • मालूम हो कि फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है और यह तेजी से बढ़ रहा है। इसके मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। तो वहीं भारत में दिल्ली- मुंबई समेत कई राज्यों में स्कूल- कॉलेज और सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। 

कोरोना वायरस के चलते अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट टाल दी गई है, जिसकी जानकारी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि देश में कोरोना वायरस (COVID-19) का प्रकोप है जिसके चलते हमने दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज टालने का फैसला किया है। इस समय हर किसी की सेहत और सुरक्षा सबसे जरूरी है। मालूम हो कि संदीप और पिंकी फरार 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। 

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज भी टल चुकी है

इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी टल चुकी है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट को टालने का फैसला किया गया, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि फिल्म कब रिलीज होगी। 

मालूम हो कि इस फिल्म में परिणीति संदीप कौर के रोल में जबकि अर्जुन कपूर पिंकी दहिया के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक हरियाणवी पुलिस अफसर पिंकी दहिया और कॉरपोरेट इंडस्ट्री में काम करने वाली संदीप कौर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि यह तीसरी बार है जब अर्जुन और परिणीति स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों इशकजादे और नमस्ते इंग्लैंड में साथ काम कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।