लाइव टीवी

मलाइका को लेकर बहुत रोमांटिक हैं अर्जुन कपूर, इस वेलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस को दिया ये खास तोहफा

Updated Feb 15, 2021 | 09:48 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया और इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। देखें दोनों की वेलेंटाइन डेट की तस्वीरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor and Malaika Arora
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग सेलिब्रेट किया वेलेंटाइन डे।
  • अर्जुन ने इस दिन मलाइका को दिया ये खास तोहफा।
  • देखें दोनों की डेट की ये खूबसूरत तस्वीरें।

वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती लेकिन वेलेंटाइन डे पर कपल एक- दूसरे को स्पेशल फील करवाने का मौका नहीं छोड़ते। और इस वेलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया। इस खास दिन पर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के लिए खास तैयारी की। 

अर्जुन ने वेलेंटाइन डे के लिए कैनोपी तैयार किया और लाइट्स लगाकर उसे खूबसूरत लुक देते हुए कोजी कॉर्नर तैयार किया। इसके साथ उन्होंने मोमबत्तियों और फूलों की भी कमी नहीं छोड़ी। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये खास तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक फोटो में मलाइका व्हाइट ड्रेस पहने बैठी हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने परफेक्ट डिनर भी अरेंज किया। जाहिर है मलाइका के लिए इससे खास कोई दूसरा तोहफा नहीं हो सकता।

वहीं खुद मलाइका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने अपनी भी फोटो शेयर की है जिसमें उनकी और अर्जुन की परफेक्ट कैंडल लाइट डिनर टेबल नजर आ रही है।

मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा लेकिन साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों ने इस बार नए साल का जश्न गोवा में साथ मनाया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है, जिसका जन्म 9 नवंबर 2002 में हुआ था। शादी के करीब 19 साल बाद 11 मई 2017 को मलाइका- अरबाज का तलाक हो गया और इसके बाद से ही एक्ट्रेस का नाम अर्जुन संग जुड़ रहा है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।