लाइव टीवी

एक विलेन भी हुई थी अर्जुन कपूर को ऑफर, जानें क्यों एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था मोहित सूरी का यह बड़ा प्रोजेक्ट

Updated Jun 30, 2022 | 23:05 IST

Why Arjun Kapoor Rejected Ek Villain: हाल ही में मोहित सूरी ने खुलासा किया कि अर्जुन कपूर को एक विलेन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने एक विलेन फिल्म को क्यों रिजेक्ट कर दिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे अर्जुन कपूर।
  • जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी हैं फिल्म का हिस्सा। 
  • अर्जुन कपूर को फिल्म एक विलेन भी हुई थी ऑफर।

Why Arjun Kapoor Rejected The Offer Of Ek Villain Film: बड़े पर्दे पर जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दर्शक जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया को मुख्य भूमिका में देख सकेंगे। कुछ दिन पहले फिल्म एक विलेन के सीक्वल एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर जारी किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद आज इस फिल्म के ट्रेलर को भी जारी कर दिया गया जिसमें फिल्म के सभी लीड कास्ट बेहद दमदार किरदार में नजर आए। एक विलेन रिटर्न्स ट्रेलर के लॉन्च इवेंट के दौरान मोहित ने यह खुलासा किया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को एक विलेन फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन एक्टर ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

Also Read: 56 की उम्र में नाक में बाली पहने नजर आए मिलिंद सोमन, साल के सबसे बड़े पार्टी सॉन्ग में अभिनेता के लुक ने उड़ाए होश

लॉन्च इवेंट के दौरान मोहित ने कहा 'मैं उनके पास एक विलेन के लिए भी गया था, मैं इस पूरी कोशिश में था कि इस बार मैं उन्हें जाने नहीं दूंगा।' मोहित सूरी की बात सुनने के बाद अर्जुन कपूर ने रिप्लाई दिया कि 'मैं उस दौरान अपनी फिल्म तेवर पर काम कर रहा था।' इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम तारा सुतारिया और दिशा पाटनी को भी देखा जाएगा। इसके आगे प्यार और धोखा पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा 'हर कहानी में कोई हीरो होता है और कोई वेलेन होता है। आपको अपनी कहानी में कभी हीरो बनना पड़ता है तो कभी विलेन। और जब प्यार सच्चा हो, तो आप यह नहीं सोचते कि हीरो है या विलेन, लेकिन उसका नतीजा भी अलग अलग होता है। इसका मतलब कि प्यार सिर्फ पवित्र होना चाहिए।'

Also Read: Sofia Hayat hospitalised: सोफिया हयात अस्पताल में भर्ती, शरीर में कम हो गया सॉल्ट लेवल

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, अर्जुन कपूर को ब्लैक टी-शर्ट और उसके ऊपर ब्लैक जैकेट में देखा गया था। उन्होंने अपने आउटफिट को काले चश्मे के साथ कंप्लीट किया था। वहीं जॉन अब्राहम को ब्लैक शर्ट में देखा गया। इस लॉन्च इवेंट के दौरान तारा सुतारिया और दिशा पाटनी के आउटफिट्स ने सबका दिल जीत लिया। तारा सुतारिया जहां व्हाइट और ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। वहीं दिशा को ब्लैक ब्रालेट टाॅप और ब्लैक स्कर्ट में देखा गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।