लाइव टीवी

Arjun Kapoor Joker Look: 'जोकर' बनकर अर्जुन कपूर ने शेयर की अपनी ये फोटो, परिणीति चोपड़ा ने खींची टांग

Updated Jan 22, 2020 | 13:38 IST

Arjun Kapoor Joker Look: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो जोकर के लुक में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर अर्जुन ने लिखा, 'मेरा नाम जोकर'।

Loading ...
Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो 'जोकर' बने नजर आ रहे हैं
  • इस फोटो को शेयर कर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मेरा नाम जोकर', जिसपर परिणीति चोपड़ा ने उनकी खिंचाई कर दी
  • अर्जुन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'हरकतें भी'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कई पोस्ट अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो जोकर के लुक में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके चेहरे पर जोकर की तरह मेकअप किया गया है और वो सोफे के सहारे सिर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं। 

अर्जुन कपूर ने अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा नाम जोकर'। अर्जुन के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, 'हरकतें भी'। वहीं एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए क्लैपिंग इमोजी का इस्तेमाल किया। अर्जुन का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अर्जुन की इस फोटो पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल अर्जुन की दो फिल्में इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड और पानीपत रिलीज हुई थी। आखिरी बार वो फिल्म पानीपत में नजर आए थे जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी। पानीपत में वो एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आए थे। हालांकि उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं थीं। 

अब अर्जुन कपूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। यह तीसरी बार होगा जब अर्जुन- परिणीति एक साथ काम करते दिखेंगे। साल 2012 में दोनों साथ में फिल्म इशकजादे में नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों साथ में फिल्म नमस्ते इंगलैंड में नजर आए थे। बता दें कि अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं जो उम्र में उनसे करीब 12 साल बड़ी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।