लाइव टीवी

अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, Janhvi Kapoor-Boney Kapoor पहुंचे मिलने

Updated Jun 06, 2021 | 22:46 IST

Anshula Kapoor hospitalized: अंशुला को शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुला कपूर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं....

Loading ...
जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।
मुख्य बातें
  • अंशुला कपूर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं।
  • अंशुला को शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • जान्हवी कपूर हाल ही में अंशुला ने मिलने अस्पताल पहुंचीं.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। अंशुला को शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुला कपूर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि घबराने की बात नहीं है। 

अंशुला की बहन जान्हवी कपूर अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए पहुंची थीं। जान्हवी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही अब बोनी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। 

कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, अंशुला को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था, यह एक नियमित जांच है और उन्हें आज या कल छुट्टी दे दी जाएगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड महामारी में जरूरतमंदों की मदद में लगा हुआ है। दोनों मिलकर पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। भाई-बहन की जोड़ी ने 1 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जुटाया है। जिससे 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की है।


अंशुला कपूर इस मुश्किल समय में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता भी बढ़ा रही है और अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सकारात्मक मैसेज शेयर करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।