लाइव टीवी

अर्जुन कपूर ने बताया कैसा है सौतेली बहन जान्हवी- खुशी संग रिश्ता, बोले- कई चीजों पर बात होती है लेकिन...

Updated Jan 04, 2022 | 07:23 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बताया कि उनका अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी कपूर के साथ कैसा रिश्ता है। एक्टर ने कहा कि वो अब भी इस रिश्ते को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

Loading ...
Arjun Kapoor with his Family
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने बताया कैसा है सौतेली बहनों जान्हवी- खुशी कपूर संग रिश्ता।
  • अर्जुन ने बताया कि वो जान्हवी- खुशी संग कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
  • बहन अंशुला और खुद को बताया एक सिक्के के दो पहलू।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर के बेहद करीब हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनके लिए अपना प्यार बयां करते रहते हैं। वहीं बीते कुछ सालों से उनके रिश्ते अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ भी सुधर रहे हैं। दरअसल साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपने पिता के साथ खड़े रहे और इसके बाद से उनके रिश्ते जान्हवी- खुशी के साथ भी बेहतर हो रहे हैं। 

अब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में दोनों बहनों संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अब भी अपने रिश्ते को एक्सप्लोर कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, 'मेरे लिए समानताओं का पता लगाना केवल इस तुलना से उपजा है कि वो किस तरह पापा के जैसे हैं क्योंकि मैं बैठकर कभी इसका विश्लेषण नहीं कर पाया।'

Also Read: अर्जुन कपूर से 'नई मां' श्रीदेवी के बारे में पूछते थे दोस्त, एक्टर ने सुनाई उस कठिन समय की आपबीती

बहन अंशुला के बारे में कही ये बात

वहीं अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला संग अपने कनेक्शन को बहुत गहरा बताया। अर्जुन ने कहा, 'हम भावनात्मक रूप से उसी तरह डिजाइन किए गए हैं। हमें हमारी मां ने एक निश्चित तरीके से एक साथ पाला है इसलिए हम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'

इस बात से है नफरत

अर्जुन ने कहा कि वो मजाकिया अंदाज के चलते अपनी बहनों को परेशान करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो हर चीज पर चर्चा नहीं करते। एक्टर ने कहा, 'मुझे यह फेक धारणा बनाने से नफरत है कि हम एक खुशहाल परिवार हैं जो छत के नीचे रहते हैं और हर चीज पर चर्चा करते हैं।' हालांकि अर्जुन ने कहा, 'हमने कई चीजों पर चर्चा की है और हम इसे जारी रखेंगे। लेकिन यह अभी भी हमारे लिए एक बहुत ही इंटिमेट स्पेस है कि हम खुलकर सामने आएं और इस बारे में बात करें।'

जब अर्जुन ने कहा था अलग है परिवार

एक बार अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि उनका परिवार और जाह्नवी कपूर का परिवार अलग-अलग है। दोनों परिवार के आपसी संबंध पर बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि वह अभी भी अलग-अलग परिवार से नाता रखते हैं मगर एक होने कि कोशिश कर रहे हैं। 

2012 में हुआ था मां का निधन

मालूम हो कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। लेकिन साल 1996 में उनका मोना से तलाक हो गया उस समय अर्जुन केवल 12 साल के थे जबकि अंशुला केवल 6 साल की थीं। बोनी से अलग होने के बाद भी मोना अपने सास- ससुर और बच्चों के साथ रहती थीं। 25 मार्च 2012 को कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।