

- रेंज रोवर से लेकर लेम्बोर्गिनी तक, करोड़ों की कार के मालिक है ये अभिनेता
- विक्की कौशल ने हाल ही में खरीदी थी ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार
Bollywood Celebs who recently bought new Cars: बॉलीवुड के मशहूर सितारे जितनी चमक धमक सिल्वर स्क्रीन पर दिखाते हैं, उतनी ही लग्जरी लाइफ असल जिंदगी में भी जीते हैं। फिर चाहे वह घर की बात हो या फिर कार कलेक्शन की बात हो। ये अपनी लग्जरी चीजों से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। अर्जुन कपूर से लेकर विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड के कुछ दिग्गज कलाकारों ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में नई कारों को शामिल किया है। आइए एक नजर डालते हैं।
विक्की कौशल
हाल ही में विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के आधिकारिक पेज पर ब्लैक रेंज रोवर के साथ फोटो शेयर किया था। विक्की कौशल के इस पोस्ट पर कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स उन्हें नई कार के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। आपको बता दें विक्की कौशल के इस कार की कीमत 2 करोड़ रूपये से ज्यादा है।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और बाहुबली स्टार प्रभास के पास लेम्बोर्गिनी कार है। वहीं आपको बता दें कुछ दिन पहले इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन भी शामिल हो चुके हैं। कार्तिक ने कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदा है। कार्तिक आर्यन के इस कार की कीमत करीब 4.5 करोड़ रूपये है। कार्तिक ने इस कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि ‘खरीद ली..लेकिन शायद मैं महंगी चीजों को खरीदने के लिए बना ही नहीं हूं’।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का पहनावा हो या फिर उनकी लाइफस्टाइल, हर मामले में वह सबसे जुदा रहने की कोशिश करते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी नई आलीशान गाड़ी ‘लेम्बोर्गिनी ऊरुस एसयूवी’ में नजर आए थे। रणवीर ने यह कार मई में खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते माह अर्जुन कपूर को ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये है।
विजय वर्मा
मिर्जापुर, गली बॉय जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने अपने लिए हाल ही में एक नई शानदार कार एसयूवी खरीदी है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। अभिनेता ने अपने इस कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘स्क्रीन पर कार स्टीलिंग, ड्राइविंग और सेलिंग करने के बाद अब मुझे खुद की गाड़ी मिल गई है’। आपको बता दें आपके इस कार की कीमत 20 लाख रुपये है।