लाइव टीवी

Arjun Rampal Marriage: टूट गई अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी, 21 साल बाद हुआ दोनों का तलाक

Updated Nov 21, 2019 | 10:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Rampal and Mehr Jesia Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने करीबन एक साल पहले ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। अब दोनों का तलाक हो गया है।

Loading ...
Arjun Rampal and Mehr Jesia
मुख्य बातें
  • 21 साल की शादी के बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका ऑफिशियली अलग हो गए हैं
  • अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को तलाक के लिए अर्जी दी थी।
  • तलाक के बाद दोनों बेटियां अब उनकी मां यानी मेहर संग रहेंगी।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि पिछले साल उन्होंने बताया था कि अब वो अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो रहे हैं। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि यही सही वक्त है जब हमे अपने अलग अलग रास्तों में आगे बढ़ जाना चाहिए।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया 21 साल बाद दोनों का तलाक हो गया है। जी हां आपसी सहमति के बाद फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को दोनों को तलाक दे दिया। पत्नी से अलग होने के फैसले के बाद एक्टर एक्टर एक किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे।बता दें कि उनके इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी हुई थी। वहीं कोर्ट की सहमति के बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया अधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को तलाक के लिए अर्जी डाली थी, जिसके 6 महीने बाद यानी अब दोनों को तलाक दे दिया गया है। तलाक के बाद उनकी बेटियां मेहर और माहिका अपनी मां के साथ ही रहेंगी। 

अर्जुन रामपाल औ मेहर जेसिया के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही थीं। लेकिन दोनों अपने रिश्ते पर कुछ भी बोलने से इंकार करते रहें। इसके बाद जब 2018 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया तो फैंस को भरोसा नहीं हुआ। बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया पर जानकारी देने के बाद  किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे। अर्जुन रामपाल और मेहर ने साल 1998 में शादी की थी। 

वहीं अर्जुन रामपाल लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर कुछ महीने पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने जुलाई में एक बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन रामपाल ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।