लाइव टीवी

साउथ के 'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा ने खरीदा 15 करोड़ का घर, फोटो शेयर कर जताई खुशी

Updated Nov 27, 2019 | 18:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

साउथ की फ‍िल्‍म अजुर्न रेड्डी (ह‍िंदी में कबीर स‍िंह) के लीड एक्‍टर विजय देवरकोंडा ने नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।

Loading ...
Vijay devarakonda

साउथ की सुपरहिट फ‍िल्‍म अजुर्न रेड्डी के लीड एक्‍टर विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। विजय देवरकोंडा ने नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। विजय ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की। 

बता दें कि विजय देरवकोंडा ने हैदराबाद शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक शानदार बंग्‍ला खरीदा है। हाल ही में विजय ने इसका गृहप्रवेश किया जोकि पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्‍न हुआ। परिवार के साथ की एक तस्‍वीर विजय ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वही फेसबुक पर इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने लिखा- 'मैंने इतना बड़ा घर खरीद लिया है कि मुझे डर लगता है।' विजय के फैंस उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। 

विजय देवरकोंडा साउथ में जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग रखते हैं, वहीं हिंदी सिनेमा में भी उनकी दीवानगी कम नहीं है। फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी के बाद से तो वह कई देशो में पहचाने जाने लगे हैं। विजय को साउथ का कबीर स‍िंह भी कह सकते हैं।

हिंदी फ‍िल्‍म कबीर सिंह उन्‍हीं की फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। इस फ‍िल्‍म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। विजय को 'अर्जुन रेड्डी', 'गीत गोविंदम', 'टैक्सीवाला' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।