लाइव टीवी

ये हैं शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक, इस गाने से करने वाली हैं डेब्यू

Updated Apr 19, 2021 | 14:40 IST

देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक का नया गाना वफा न रास आई 23 अप्रैल को रिलीज होने वाला हैं। जानिए आरुषि निशंक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
Arushi Nishank
मुख्य बातें
  • रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक का नया गाना रिलीज होने वाला है।
  • गाने में वह हिमांश कोहली के साथ नजर आने वाली हैं।
  • आरुषि निशंक क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने  बिरजू महाराज से क्लासिकल डांस सीखा है।

मुंबई. एक्टर हिमांश कोहली और आरुषि निशंक का नया गाना वफा न रास आई 23 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। आरुषि निशंक देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। 

आरुषि निशंक क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने  बिरजू महाराज से क्लासिकल डांस सीखा है। इसके अलावा वह एक पर्यावरणविद भी हैं। यही नहीं, आरुषि हिमालयन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल देहरादून की चेयरपर्सन भी हैं। 

आरुषि को 2017 में प्राइड ऑफ उत्तराखंड अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 2018 में उन्होंने रीजनल फिल्म मेजर निराला प्रोड्यूस की थी। मेजर निराला रमेश पोखरियाल द्वारा लिखित नॉवेल पर बेस्ड है।

 

अभिनव पंत से की शादी
आरुषि ने साल 2015 में अभिनव पंत से शादी की है। इसके अलावा आरुषि निशंक स्पर्श गंगा कैंपेन की प्रमोटर हैं।ये अभियान उनके पिता रमेश पोखरियाल ने साल 2009 में शुरू किया था।

आरिषि पंत इसके अलावा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। ये एक वॉर बेस्ड मूवी है। इसमें आरुषि के अलावा तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्हारी भी होंगी। फिल्म छह महिला ऑफिसर की कहानी पर आधारित है।

जुबिन नौटियाल देंगे आवाज
आरुषि नौटियाल के नए गाने वफा न रास आई को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसका म्यूजिक मीत ब्रॉस ने दिया है। वहीं, रश्मि विराग ने इसके बोल लिखे हैं। 

ये गाना टीसीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। गाने के पोस्टर में आरुषि पोखरियाल कश्मीरी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में बर्फिली वादियां नजर आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।