लाइव टीवी

Arya Actor: आर्या एक्टर मनीष चौधरी के पार्टनर के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, घसीटते हुए ले गए पुलिस के पास

Updated Jul 27, 2020 | 21:31 IST

Arya Actor Manish Choudhari: वेब सीरीज आर्या के एक्टर मनीष चौधरी की पार्टनर के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की है। मनीष चौधरी ने दो मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Loading ...
Manish Choudhari
मुख्य बातें
  • वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता सेन के साथ नजर आए एक्टर मनीष चौधरी के पार्टनर मनीष चौधरी से मनचलों ने छेड़छाड़ की।
  • मनीष चौधरी अपने पार्टनर के साथ पार्क पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे।
  • पुलिस ने दो मनचलों को धर दबोचा है।

मुंबई. सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में नजर आए एक्टर मनीष चौधरी का एक फोटो वायरल हुआ था। इस फोटो में वह एक शख्स को खींचते हुए पुलिस के पास ले जा रहे हैं। अब उन्होंने इस फोटो की सच्चाई खुद बताई है। 

News 18 चैनल से बातचीत में मनीष ने बताया कि वह और उनकी पार्टनर मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क में गए थे। इस दौरान उनके पार्टनर के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी की थी। जब परिस्थिति हाथ से निकल गई तो पुलिस ने एक को धर दबोजा।

मनीष ने बताया कि- 'दो मनचले भागने में कामयाब रहे। हमने इसकी शिकायत पुलिस में की। जब हम वापस लौट रहे थे तो हमने फरार हुए दो लड़कों में एक को देखा। इसके बाद हम तुरंत पुलिस के पास उसे ले गए। पुलिस फिलहाल तीसरे की तलाश कर रही है।'

मुंबई पुलिस ने की मदद 
एक्टर ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा- ड्यूटी में तैनात पुलिस वाले ने जैसे ही देखा वह तुरंत हमारी मदद के लिए आ गए। यही वजह है कि हम आरोपी को तुरंत धर दबोचने में कामयबा रहे।  

मनीष आगे कहते हैं- 'ये हमारी सामाजिक ड्यूटी है कि हमारा सामाज महिलाओं के लिए सुरक्षित रहे। अगर मेरे पार्टनर ने बाहदुरी नहीं दिखाई होती और दूसरे आरोपी का पीछे नहीं किया होता तो हम उसे पकड़ नहीं पाते।'

रणबीर कपूर के साथ कर चुके हैं काम 
मनीष चौधरी ने साल 2003 में मिलिंद सोमण की फिल्म रूल्स प्यार के सुपरहिट से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह रॉकेट स‍िंह - सेल्‍समैन ऑफ द ईयर में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुके हैं। उन्‍होंने सुनील पुरी का किरदार न‍िभाया था। 

मनीष इसके अलावा उरी, सत्यमेव जयते, बाटला हाउस, बायपास रोड, बाजार, मोहनजोदड़ो, राज 3, जन्नत 2 जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय भूम‍िकाओं में नजर आ चुके हैं। मनीष ने आर्या में हैं शेखावत का किरदार निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।