लाइव टीवी

Asha Bhosle Birthday: 10 की उम्र में आशा भोसले ने शुरू किया था गाना, 20 भाषाओं में गा चुकी हैं 16000 गाने

Asha Bhonsle
Updated Sep 08, 2020 | 07:11 IST

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले आज (8 सितंबर) 87 साल की हो गई हैं। 10 साल की उम्र से गा रहीं आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

Loading ...
Asha BhonsleAsha Bhonsle
Asha Bhonsle
मुख्य बातें
  • 87 साल की हो गईं मशहूर गायिका आशा भोसले
  • लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं आशा भोसले
  • 20 भाषाओं में गाए हैं 16 हजार से ज्यादा गाने

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले आज (8 सितंबर) 87 साल की हो गई हैं। 10 साल की उम्र से गा रहीं आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 16  हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। सर्वाधिक स्‍टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। 1933 में महाराष्ट्र में जन्मी आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा जी उन गायकों में से हैं जिनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। 

आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर उन्हें ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला। एक दौर था जब हर दूसरी फ‍िल्‍म में आशा भोसले का गाना शामिल होता था। 

हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। 

16 की उम्र में की थी शादी

16 वर्ष की उम्र में आशा ने 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ पारिवारिक इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी। गणपत राव लता मंगेशकर के निजी सचिव थे। एक इंटरव्यू में आशा भोंसले ने बताया था कि गणपतराव के परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। उनके साथ मारपीट की होती थी। इतना ही नहीं गणपत ये भी नहीं चाहते थे कि लता और आशा के बीच कोई रिश्ते रहे।

साल 1960 में आशा को तीनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया था। आशा अपने बच्चों को लेकर वापस मायके आ गई थी। आशा के पति ने उन्हें घर से कुछ भी सामान भी ले जाने नहीं दिया था। 1980 ई. में आशा जी ने सचिन देव बर्मण के बेटे राहुल देव बर्मन से विवाह किया। बर्मन आशा से छह साल छोटे थे। दोनों ने पहली बार तीसरी मंजिल में साथ काम किया था।

पुरस्‍कारों की लिस्‍ट लंबी

आशा भोसले को संगीत में उनके योगदान के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। 1981 में फ‍िल्‍म उमरॉव जान के गाने दिल चीज क्या है और 1986 में इजाजत फ‍िल्‍म के गाने मेरा कुछ सामान के लिए उन्‍हें यह पुरस्‍कार मिले। सन 2000 में वह “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित की गई और साल 2005 में उन्‍हें पद्मविभूषण प्रदान किया गया। वहीं आशा भोसले को सात बार फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।