लाइव टीवी

Ashram 3: आश्रम 3 का चल गया जादू, 32 घंटे में 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

Updated Jun 06, 2022 | 14:27 IST

MX Player Web Series Ek Badnaam – Ashram 3 success record: आश्रम एक ऐसा शो है जो एक महान बाबा निराला के जीवन पर प्रकाश डालता है। एक बदनाम-आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है...

Loading ...
आश्रम-3।
मुख्य बातें
  • एक बदनाम-आश्रम 3 ने मानो कोहराम मचा दिया है।
  • MX Player की इस ओरिजनल वेब सीरीज ने धमाका कर दिया हैं।
  • महज 32 घण्टों में 100 मिलियन बार इसे देखा गया है।

Ashram 3 success record: Mx प्लेयर की वेब सीरीज एक बदनाम-आश्रम 3 ने मानो कोहराम मचा दिया है। जैसे ही बाबा निराला के आश्रम के द्वार खुले, भक्त दौड़ पड़े, बाबा के दर्शन के लिए और महज 32 घण्टों में 100 मिलियन बार इसे देखा गया है। जी हां, MX Player की इस ओरिजनल वेब सीरीज ने धमाका कर दिया हैं। महज 3 दिनों में दर्शको का आश्रम 3 के लिए प्यार कमाल का हैं। अपने पहले सीजन की रिलीज के बाद से आश्रम सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। पहले दो सीजन को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, जिससे यह भारतीय ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज बन गई।

ऐसा लगता है कि सीरीज हर गुजरते सीजन के साथ एक नया मुकाम बना रही हैं। आश्रम के पहले दो सीजन्स को लगभग 160मिलियन कुल दर्शकों की संख्या द्वारा देखा गया। साथ ही, सीजन 3 के ट्रेलर रिलीज के छह घंटे के भीतर शो पूरे भारत में YouTube पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था। दर्शकों ने सीजन 3 के लिए जो प्यार और सराहना दिखाई है, वह अद्वितीय है। 3 जून को रिलीज होने के बाद से कहानी, किरदार, सभी शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पढ़ें- जहां हुआ अंतिम संस्कार, अब वहीं बना सिद्धू मूसे वाला का स्मारक स्थल, रोजाना आते हैं कई फैन्स

आश्रम एक ऐसा शो है जो एक महान बाबा निराला के जीवन पर प्रकाश डालता है। एक बदनाम-आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है। वह अपने आप को सबसे ऊपर मानता है और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है।  यह 'बदनाम' आश्रम महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर समाज में सत्ता और स्थिति हासिल करने के लिए जारी है। दूसरी ओर निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।

MX Media के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का कहना, 'एमएक्स प्लेयर में, हमारा उद्देश्य कि हम हमेशा पाथ ब्रेकिंग कहानियों को दिखाए। हम कहानीकारों को उम्दा कहानियां दिखाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिससे हमारे दर्शकों में उसे देखने की लहर मजबूत हो सके। हमारे वादे और मजबूत हो सके, हम दर्शको को अपने कंटेंट के जरिये बांध कर रख सके और उन्हें हमेशा मनोरंजित करते रहे। एक बदनाम आश्रम 3 को देखने के लिए दर्शको की संख्या में कमाल का इजाफा हुआ हैं और ये इसका प्रमाण है कि सीजन 2 ने 17 घंटों से भी कम समय में 50 मिलियन और सीजन 3 ने सीरीज लॉन्च के केवल 32 घंटों में 100 मिलियन को पार कर लिया। हम कोशिश करेंगे कि हम आगे तक शक्तिशाली और प्रभावशाली कहानियों को दिखाते रहे, साथ ही हमारे दर्शकों को उनकी अटूट प्रशंसा के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।'

निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा का कहना है, 'हमें आश्रम और अब तक रिलीज हुए सभी सीजन पर बहुत गर्व है। दर्शकों ने एक बार फिर अपना प्यार दिखाया है और हम उनकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। पूरी कास्ट और क्रू ने अथक परिश्रम किया है और हमें खुशी है कि हमें MX Player से बहुत अच्छा समर्थन मिला है और हम अपने भविष्य के वेंचर के लिए भी तत्पर हैं।  हम अपने दर्शकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।'

आश्रम-3 में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष अहम भूमिकाओं में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।