लाइव टीवी

Avneet Kaur Tiktok: इस एक्टर से नाराज हुईं अवनीत कौर, टिकटॉक पर छाया वीडियो

Updated Nov 08, 2019 | 18:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tiktok Video: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर का एक टिकटॉक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है जिसमें वो एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ नजर आ रही हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading ...
Avneet Kaur and Siddharth Nigam Tiktok Video
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर का एक वीडियो टिकटॉक पर पसंद किया किया जा रहा है
  • इस वीडियो में उनका हालिया रिलीज गाना अटैचमेंट सुनाई दे रहा है और उनके साथ सिद्धार्थ निगम दिख रहे हैं
  • अवनीत जानी मानी टिकटॉक स्टार हैं और उनके 1 करोड़ 70 लाख फॉलोअर्स हैं

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अवनीत कौर छोटे पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक पर काफी एक्टिव हैं और उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इसके साथ ही अवनीत टिकटॉक पर भी जाना माना नाम हैं और यहां उनके 17 मिलियन यानी 1 करोड़ 70 लाख फॉलोअर्स हैं जहां वो अक्सर वीडियो शेयर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।

हाल ही में अवनीत ने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वो एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया इसमें वो और सिद्धार्थ झगड़ा करते दिख रहे हैं जिससे नाराज होकर अवनीत वहां से जाने लगती हैं कि तभी सिद्धार्थ उनका हाथ पकड़ लेते हैं। इससे अवनीत खुश हो जाती हैं और दोनों फिर साथ आ जाते हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में अवनीत और सिद्धार्थ का हालिया रिलीज गाना 'अटैचमेंट' सुनाई दे रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर लगातार दोनों की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि अवनीत जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और वो टॉप 3 में रहीं थीं। साल 2012 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया और वो सीरियल मेरी मां में नजर आईं।

इसके बाद अवनीत टेढे हैं पर तेरे मेरे हैं में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया। अवनीत सावित्री, एक मुट्ठी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी और चंद्र नंदिनी में नजर आईं। इन दिनों वो अलादिन- नाम तो सुना होगा में यासमीन का रोल निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।