लाइव टीवी

Doctor G Release Date: 2022 में इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की Doctor G, रकुल प्रीत सिंह के साथ पहली बार बनेगी जोड़ी

Updated Nov 01, 2021 | 13:23 IST

Doctor G Film Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी 17 जून 2022 को रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर रिलीज डेट का खुलासा किया है।

Loading ...
Ayushmann Khuranna
मुख्य बातें
  • आयुष्मान खुराना फिल्म डॉक्टर जी में नजर आने वाले हैं।
  • डॉक्टर जी 17 जून 2022 को रिलीज होगी।
  • फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह साथ काम करने जा रहे हैं।

Ayushmann Khurrana Doctor G Release:  देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर 100 फीसदी खुलने के बाद से ही कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। 

आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह होंगी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में दोनों एक्टर व्हाइट ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने लिखा, 'सिनेमाघरों में अपनी अपॉइंटमेंट 17 जून 2022 की बुक करें। मैं, शेफाली शाह और रकुलप्रीत डॉक्टरजी के लिए आ रहे हैं।



पहली बार साथ काम कर रहे आयुष्मान खुराना-रकुल प्रीत सिंह 
डॉक्टर जी एक कॉलेज कैंपस ड्रामा कॉमेडी होगी। फिल्म में पहली बार आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म को अनुभूति कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम  डॉक्टर उदय गुप्ता होगा। वहीं, रकुल प्रीत सिंह उनकी सीनियर डॉक्टर फातिमा का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भोपाल, प्रयागराज में हुई है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना डॉक्टर जी के अलावा चंडीगढ़ करे आशिकी में भी काम करने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट वाणी कपूर होंगी। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना इसके अलावा अभिनव सिन्हा की फिल्म अनेक में काम करेंगे। आयुष्मा ने अनेक की शूटिंग खत्म कर दी है। आयुष्मान ने इससे पहले फिल्म आर्टिकल 15 में अनुभव सिन्हा के साथ काम किया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।