लाइव टीवी

Ram Kapoor Birthday: एक साल में इतना कमा लेते हैं Ram Kapoor, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

Updated Sep 01, 2021 | 07:59 IST

Ram Kapoor Birthday: टीवी और बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर का आज जन्मदिन है। राम कपूर का जन्म 01 सितंबर 1973 को हुआ था। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
राम कपूर  
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी राम कपूर का है बड़ा नाम।
  • सालाना करीब 2 मिलियन डॉलर कमा लेते हैं राम कपूर। 
  • 1997 में न्याय टीवी शो से राम कपूर ने किया था टीवी डेब्यू।

Ram Kapoor Net Worth: जाने-माने टीवी और बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद लॉस एंजेलिस से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की थी। राम कपूर का ऑनस्क्रीन डेब्यू टीवी सीरियल 'न्याय' (Nyaay) से हुआ था जिसे 1997 में टेलीकास्ट किया गया था। इसके बाद राम कपूर 1998 में हीना, 1999 में संघर्ष और 2000 में कविता जैसे टीवी शोज में भी नजर आए थे। मगर राम कपूर को घर एक मंदिर फैमिली ड्रामा से पापुलैरिटी मिली थी।

'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' ऐसे टीवी शोज हैं जिन्होंने राम कपूर के करियर में चार चांद लगाए। वर्ष 2001 में उन्हें एक बड़ा एक्सपोजर हासिल हुआ था। राम कपूर को इस साल बॉलीवुड में जगह मिली थी। उन्होंने मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड डेब्यू किया। वह हमशक्ल्स, लव यात्री और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

सलाना कितना कमाते हैं राम कपूर

राम कपूर का इनकम सोर्स टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज है। इसके साथ वह कई प्रोडक्ट्स को एंडोर्स भी करते हैं। कुछ खबरों के अनुसार, राम कपूर सालाना 2 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर लेते हैं। अगर भारतीय रुपयों में बात की जाए तो एक साल में उनकी कमाई करीब 14 करोड़ है। वह टीवी सीरियल के एक एपिसोड के लिए करीब 1.25 लाख रुपए सैलरी लेते हैं। 

राम कपूर के पास है शानदार कार कलेक्शन

राम कपूर गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कार हैं। हाल ही में राम कपूर ने पाॅर्शे स्पोर्ट्स कार खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास नीले रंग की 911 कैरेरा एस है। इस कार की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।