लाइव टीवी

अजय देवगन से लेकर बॉबी देओल तक, ये बॉलीवुड एक्‍टर पर्दे पर निभा चुके हैं भगत सिंह का रोल

Updated Sep 28, 2019 | 10:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhagat Singh Birthday: शहीदे आजम भगत सिंह की आज 112वीं जयंती है। भगत सिंह द्वारा की कहानी कई बार पर्दे पर आ चुकी है और कई बॉलीवुड स‍ितारों ने उनके किरदार को जीवंत कर दिया है।

Loading ...
Actors in the role of Bhagat singh

Sardar Bhagat Singh Birthday: 28 सितंबर 1907 को जिला लायलपुर (अब पाकिस्तान में) के गांव बावली में जन्मे शहीदे आजम भगत सिंह की आज 112वीं जयंती है। भगत सिंह द्वारा की कहानी कई बार पर्दे पर आ चुकी है और कई बॉलीवुड स‍ितारों ने उनके किरदार को जीवंत कर दिया है। क्रांतिकारी कहो या शहीद-ए-आजम भगत सिंह हर युवा के पसंदीदा रोल मॉडल हैं। भगत सिंह एक ऐसे क्रांतिकारी थे, जिन्हें सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सभी सितारे पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि फ़िल्मी सितारे हमेशा उनका किरदार निभाने को तैयार हो जाते हैं।

उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही फ़िल्मी सितारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े परदे पर इस महान क्रांतिकारी भगत स‍िंह का किरदार बखूबी निभाया और आज भी उन्‍हें उस रूप में देखकर भगत स‍िंह की कुर्बानी याद आ जाती है।

द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह
साल 2002 में भगत सिंह पर करीब तीन फिल्में बनी थी। इनमें से दूसरी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह' थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने क्रांतिकारी भगत सिंह का रोल प्ले किया था। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं।

रंग दे बसंती
साल 2002 के बाद भगत सिंह पर फिल्में बनना बंद हो गई। इसके बाद सीधे 2006 में फिल्म रंग दे बसंती आई। इसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार तो एक्टर सिद्धार्थ नारायण सिंह ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था।

शहीद-ए-आजम
साल 2002 में भगत सिंह पर आधारित मूवी शहीद-ए-आजम आई थी। इस फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। सुकुमार नय्यर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

23 मार्च 1931
साल 2002 में ही भगत सिंह पर आधारित तीसरी मूवी 23 मार्च 1931 आई थी। इसमें देओल ब्रदर्स ने भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। बॉबी देओल ने जहां भगत सिंह तो सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था।

शहीद
इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्म शहीद में भगत सिंह का किरदार निभाया था। मनोज कुमार हमेशा देशभक्ति जैसी फिल्मों को प्राथमिकता देते थे। शायद यही वजह थी कि वह दर्शकों के बीच भारत कुमार नाम से फेमस हो गए थे। उन्होंने पूरब और पश्चिम, उपकार, क्रान्ति जैसी कई देशभक्ति फिल्में की हैं।

शहीद-ए-आजाद भगत सिंह
भारतीय सिनेमा में भगत सिंह पर बनी पहली फिल्म का नाम शहीद-ए-आजाद भगत सिंह था। यह फिल्म साल 1965 में आई थी। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे। इतना ही नहीं पार्श्व गायक मो. रफी ने फिल्म के लिए 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है' को अपनी आवाज दी थी। यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर छाया हुआ है।

शहीद भगत सिंह
साल 1963 में इंडस्ट्री के मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन के.एन.बंसल ने किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।