लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav के असली नाम से आज तक अनजान हैं फैंस, क्‍या आपको मालूम है भोजपुरी एक्‍टर का Real Name?

Updated Jan 29, 2021 | 07:07 IST

Khesari Lal Yadav Real Name: खेसारी लाल यादव को भोजपुरी स‍िनेमा और देशभर में इसी नाम से जाना जाता है लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है।

Loading ...
Khesari Lal Yadav
मुख्य बातें
  • भोजपुरी स‍िनेमा के सुपरस्‍टार हैं एक्‍टर खेसारी लाल यादव।
  • उन्‍होंने ऐसा मुकाम पाया है जो कम लोगों को म‍िलता है।
  • उनकी हर फ‍िल्‍म और गाना होता है सुपरहिट।

Khesari Lal Yadav Real Name: भोजपुरी स‍िनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने आर्थ‍िक तंगी झेली लेकिन मेहनत और लगन के बल पर YouTube King का ख‍िताब हास‍िल किया है। खेसारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर भोजपुरी स‍िनेमा में ऐसा मुकाम पाया है जो कम लोगों को म‍िलता है। भोजपुरी सिनेमा का एक चमकीला तारा जो अपने देसीपन और ठेठ भोजपुरी के लिए लोकप्रिय है।

खेसारी का नाम जब बचपन में लोगों ने रखा होगा तो उन्हें भी इस बात का भान नहीं होगा कि एक दिन खेसारी सच में अपने नाम के अनुकूल साबित होंगे। आज खेसारी लाल यादव की जब कोई फिल्म आती है तो बाकि सारे सुपरस्टार पानी भरने लगते हैं। जब उनका कोई गाना डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होता है तो दूसरों के गानों की ट्रैफिक भी खेसारी को सुनने आ जाती है।

ये है असली नाम

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी स‍िनेमा और देशभर में इसी नाम से जाना जाता है लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है। खेसारी का असली नाम है शत्रुघ्न कुमार यादव। बिहार से दिल्‍ली आकर उन्‍होंने दूध बेचने का काम शुरू किया। वह भैंसे चराते थे और दूध बेचते थे। जब खर्चा नहीं न‍िकलता था तो दूध में पानी म‍िलाते थे। उसके बाद उन्‍होंने लिट्टी चोखा भी बेचा था। इसके बाद उनके प‍िता ने उन्‍हें बीएसएफ में नौकरी करने के ल‍िए कहा। खेसारी ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि नौकरी में उनका मन नहीं लगा और वह भाग आए।

खूब किया काम

खेसारी लाल यादव ने पहली बार 2011 में भोजपुरी फ‍िल्‍म साजन चले ससुराल में काम किया था। उसके बाद 2012 में उनकी पांच फ‍िल्‍में और 2013 में 10 फ‍िल्‍में आईं। खेसारी अब तक 100 से ज्‍यादा भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुके हैं। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्‍हें दादा साहेब फाल्‍के सहित कई शीर्ष पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है। 

पत्‍नी ने दिया पूरा साथ 

खेसारी लाल यादव के मुताबिक शादी के एक साल बाद उनकी पत्नी भी उन्हें लिट्टी चोखा बेचने में मदद करने लगीं थी। खेसारी लाल यादव की वाइफ हाउसवाइफ हैं और लाइमलाइट से दूर हैं। उनके दो बच्चे- कृति यादव और ऋषि यादव हैं। जिस वक्‍त खेसारी की शादी हुई उनकी उम्र लगभग 18-19 साल होगी। उनकी पत्‍नी हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी रहीं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।