लाइव टीवी

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh का विवादों से रहा है पुराना नाता, रितेश पांडे पर लगा चुकी हैं आरोप

Updated Jan 27, 2021 | 13:21 IST

Bhojpuri actress Akshara Singh Controversy: भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह अक्‍सर व‍िवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्षरा सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

Loading ...
Akshara Singh Bhojpuri Actress
मुख्य बातें
  • भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं अक्षरा सिंह
  • अक्षरा सिंह अक्‍सर व‍िवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं
  • रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं

Bhojpuri actress Akshara Singh Controversy: भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह अक्‍सर व‍िवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्षरा सिंह सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। यह मामला काफी तूल लिया था। अक्षरा ने रितेश पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने तक का आरोप लगाया था। अक्षरा सिंह को बेबाक अंदाज वाली अदाकारा कहा जाता है। वह जो मन में आता है करती हैं और कभी समाज के किसी तरह के आरोप से नहीं डरती हैं।

रितेश पर अक्षरा सिंह ने आरोप लगाए लेकिन एक समय था जब रितेश पांडे के साथ उनके संबंध काफी अच्छे थे। दोनों ने साथ में कई हिट गाने दिया। इस मामले में रितेश ने कोई सफाई नहीं कि ऐसा विवाद क्‍यों हुआ। अक्षरा सिंह की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है। उनकी मां नीलिमा सिंह भोजपुरी की सबसे सख्त सास के किरदार में दिखती रही हैं।

अक्षरा सिंह बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ शानदार सिंगर भी हैं। वह लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा में टिकी हैं और उनका नाम भोजपुरी की सबसे महंगी अदाकाराओं की लिस्‍ट में शामिल है। उनकी फ‍िल्‍में जबरदस्‍त हिट होती हैं और उनके गाने खूब देखे जाते हैं। उनकी फॉलोइंग भी हिंदी सिनेमा की अदाकाराओं जैसी है। 

पवन सिंह संग रहा रिश्‍ता 
पवन सिंह दूसरी शादी के बाद भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन जब बात खराब हुई तो अक्षरा ने सर्वाजनिक तौर पर उनसे अलग होने की बात कही थी। अक्षरा ने कभी किसी बात को छिपाया नहीं। 

वायरल हुई थीं तस्‍वीरें 
दूल्‍हा और दुल्‍हन के लिबास में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और अक्षरा सिंह की तस्‍वीरें कुछ समय पहले सामने आई थीं तो फैंस को लगा था कि दोनों ने शादी कर ली।इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर फैन्स अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला को बधाई देने लगे थे। हालांकि बाद में तस्‍वीरों का सच सामने आ गया था। इन वायरल फोटोज के पीछे की सच्चाई यह थी कि उनकी ये तस्वीरें फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' के सेट की हैं। दोनों की फ‍िल्‍म में शादी हो रही थी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।