लाइव टीवी

Monalisa Dance Video: आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया गाने पर भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का डांस, वीडियो वायरल

Updated Jul 21, 2020 | 07:51 IST

Monalisa dance on ghar more pardesiya song: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें वह आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म कलंक के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Loading ...
Monalisa dance on ghar more pardesiya song
मुख्य बातें
  • भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं मोनालिसा
  • आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म कलंक के गाने पर डांस करती आईं नजर
  • चंद घंटे में उनके डांस वीडियो को मिले हजारों व्‍यूज

Monalisa dance on ghar more pardesiya song: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें वह आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म कलंक के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। पीले रंग का कुर्ता और उस पर गुलाबी दुपट्टा डाले मोनालिसा का अंदाज बेहद दिलकश नजर आ रहा है, वहीं उनका डांस भी मनमोहक है। अपने घर में ही मोनालिसा ने यह वीडियो शूट किया है और खुद इंस्‍टाग्राम पर फैंस को अपना यह हुनर दिखाया है।

दो मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो से मोनालिसा ने यह साबित कर दिया कि वह जितनी शानदार अदाकारा हैं, उतनी ही जबरदस्‍त डांसर भी हैं। कमेंट पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि उनके इस डांस वीडियो ने फैंस को किस कदर दीवाना बनाया। इस डांस वीडियो की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 40 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए।

यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने कोई डांस वीडियो शेयर किया हो। उन्‍हें डांस करना बेहद पसंद है और वह अक्‍सर सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल नजर में दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में डायन की भूमिका निभाती हैं और इसी वजह से वह घर-घर में पॉपुलर हो चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें तीन मिलियन यानि 30 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालि‍सा का असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।