लाइव टीवी

'बॉलीवुड में कई सुशांत सिंह राजपूत, आपके मुंह से छीन लिया जाता है आखिरी निवाला' कोएना मित्रा ने खोले ये राज

Updated Jun 15, 2020 | 19:53 IST

Koena Mitra on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कोएना मित्रा ने बी टाउन के कई राज से पर्दा उठाया। कोएना ने कहा कि अगर आप इंडस्ट्री में बाहर से आए हैं तो आपके मुंह से निवाला छीन लिया जाएगा।

Loading ...
Koena Mitra, Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद पर फिर बहस शुरू हो गई है।
  • बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई सुशांत हैं।
  • कोएना मित्रा ने बताया कि अगर आप बाहरी हैं तो आपके मुंह से आखिरी निवाल छीन लिया जाएगा।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का मुद्दा फिर गर्मा गया है। कई बड़े सेलेब्स इस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कंगना के बाद अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने कहा कि बॉलीवुड में कई सुशांत सिंह राजपूत और विवेक ओबरॉय हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कोएना ने कहा- 'सुशांत काफी तेज और हैंडसम एक्टर था। उसकी कुछ फिल्में बेहतरीन और सफल थी। मैंने पढ़ा है कि इसके बावजूद उसे हमेश एक बाहरी व्यक्ति जैसा ट्रीट किया जाता था। न ही उसे शादी में और नही पार्टियों में बुलाया जाता था।'

बकौल कोएना- 'फिल्म इंडस्ट्री में वह पहला शख्स नहीं था, जिसने ऐसा अनुभव किया है। जब तक आप स्टारकिड या फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव लोगों के परिवार से नहीं है तो बॉलीवुड आपको परिवार की तरह ट्रीट नहीं करेगा।'  

मुंह से छीन लेंगे आखिरी निवाला
कोएना कहती हैं- 'ये बाहद दुखद है, वो पहला नहीं है ऐसे कई सुशांत हमारी इंडस्ट्री में मौजूद हैं। मैं उसे कायर नहीं कहूंगी। कोई नहीं जानता कि उस पर क्या बीत रही थी। वो इसे झेल नहीं सका लेकिन कोई उसे कमजूर नहीं कह सकता है। शायद वह बेहद गुस्से में था और जानता था कि गुस्सा जाहिर करने का कोई फायदा नहीं है।'

कोएना आगे कहती हैं- 'बॉलीवुड में अब कला की कोई जगह नहीं है। अब यहां केवल फैशन और लाइफस्टाइल ही पॉपुलर है। यहां पर ग्रुपिज्म और दोस्ती चलती है, जहां दोस्त आपके लिए फ्री में काम करते हैं। इंडस्ट्री में आपकी रोटी छीनने वाले कई लोग है। ये अपने कैंप को फेवर देने के लिए आपके मुंह से आखिरी निवाला भी छीन लेंगे और आपको भूखा छोड़ देंगे।' 

इंडस्ट्री में हैं कई विवेक ओबरॉय
सुशांत की मौत के बाद कोएना ने सोशल मीडिया पर अनुभव सिन्हा के ट्वीट के जवाब में लिखा था- 'विवेक ओबरॉय बच गया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर कोई बच जाए। दुख की बात ये है कि यहां कई विवेक हैं।' 

कोएना कहती हैं- भाई- 'भतीजावाद, पक्षपात और गुंडागर्दी हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा है। अब ये एक आदत बन गई हैं।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया गया। इसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, रणदीप हुड्डा, रणवीर शौरी, दिनेश विजन और राजकुमार राव शामिल हुए।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।