लाइव टीवी

पायल रोहतगी पर बोलीं बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट कोएना मित्रा- अपना नाम हाफिज सईद रख फिर कांग्रेस...

Updated Dec 15, 2019 | 15:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Payal Rohtagi Arrest: पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने भी पायल रोहतगी का सपोर्ट किया है। कोएना ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

Loading ...
Koena Mitra, Payal Rohtagi
मुख्य बातें
  • पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • पायल के सपोर्ट में बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट कोएना मित्रा आ गई हैं।
  • पायल ने नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाई थी।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पायल ने सोशल मीडिया पर नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। अब पायल के सपोर्ट में सीजन 13 की कंटेस्टेंट कोएना मित्रा भी आ गई हैं।

कोएना मित्रा ने सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी के ट्वीट को रिट्वीट किया है। कोएना मित्रा ने लिखा- अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लो। इसके बाद कांग्रेस आपको सैल्यूट करेंगे। शर्म करो कांग्रेस सरकार। कोएना ने सावरकर, फ्रीडम ऑफ स्पीच और लूजर राहुल हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

आपको बता दें कि पायल ने लिखा था- मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने पर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वीडियो मैंने गूगल से सूचना लेकर बनाई थी। अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है। 

नेहरू परिवार पर किया था कमेंट   
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पायल ने 21 सितंबर को  फेसबुक पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने दोनों पूर्व पीएम विवादित कमेंट किया था। 

पायल के खिलाफ राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने बूंदी जिले के सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पायल पर आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ममता गुप्ता ने कहा- पायल रोहतगी पर केस रजिस्टर कर डिटेन किया गया है। 

गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की गई कोएना मित्रा 
कोएना मित्रा ने गूगल की टॉप 10 पर्सनेलिटी की लिस्ट में जगह बनाई है। कोएना को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला 9वें नंबर पर हैं। गूगल इंडिया ने '2019 ईयर इन सर्च' की अपनी सालाना लिस्ट जारी की थी। 

गूगल द्वारा जारी लिस्ट के टॉप पर इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान थे। कोएना मित्रा ने इस साल सितंबर में बिग बॉस 13 में एंट्री ली थी। हालांकि, 15 दिन में ही उनका सफर खत्म हो गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।