लाइव टीवी

Suniel Shetty और Akshay Kumar की दोस्‍ती में क्‍यों आई थी दरार?, क्‍या ये गलतफहमी थी इसकी वजह

Updated Aug 11, 2021 | 10:40 IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्‍त) जन्‍मदिन है। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की दोस्‍ती के चर्चे एक समय आम थे लेकिन एक गलतफहमी की वजह से दोनों के बीच दरार आ गई।

Loading ...
Suniel Shetty and Akshay Kumar
मुख्य बातें
  • 1994 में आई फिल्म मोहरा में सुनील शेट्टी पुलिस अफसर के रोल में थे।
  • इस फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार भी थे और यह फ‍िल्‍म जबरदस्‍त हिट हुई।

Akshay Kumar and Suniel Shetty Friendship: बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्‍त) जन्‍मदिन है। सुनील शेट्टी के बारे में कई बातें उनके फैंस जानते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक समय जिगरी दोस्‍त रहने वाले सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच दरार क्‍यों आई। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की दोस्‍ती के चर्चे एक समय आम थे लेकिन एक गलतफहमी की वजह से दोनों के बीच दरार आ गई। 

बता दें कि एक्टर सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी एक समय पर्दे पर जबरदस्‍त हिट थी। 'मोहरा', 'हेरा फेरी'. 'फिर हेरा फेरी', 'धड़कन', 'दीवाने हुए पागल', 'सपूत' जैसी फ‍िल्‍मों में दोनों साथ नजर आए और दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे। दोनों जिस भी फ‍िल्‍म में साथ आए, उस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाया। 

इन दोनों सितारों के साथ कई संयोग रहे। दोनों लगभग एक ही समय सिनेमा में आए और दोनों ने एक्‍शन हीरो के रूप में पहचान बनाई। 1994 में आई फिल्म मोहरा में सुनील शेट्टी पुलिस अफसर के रोल में थे। इस फ‍िल्‍म में अक्षय भी थे और यह फ‍िल्‍म जबरदस्‍त हिट हुई। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ देखे गए। 

इस फ‍िल्‍म के दौरान हुए मतभेद 

साल 2002 की बात है जब फ‍िल्‍म हेराफेरी में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ नजर आए। फ‍िल्‍म ने दर्शकों के दिलों पर जादू किया, बॉक्‍स ऑफ‍िस पर भी खूब धमाल हुआ। हालांकि इसी फ‍िल्‍म के दौरान दोनों के बीच मतभेद की खबरें आईं। सुनील शेट्टी को लगा कि अक्षय कुमार ने इस फ‍िल्‍म में उनके सीन कटवा दिए। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इसके बाद सुनील इतने खफा थे कि अक्षय की शक्‍ल तक नहीं देखना चाहते थे। 

अक्षय ने दूर की सुनील की गलतफहमी 

एक इंटरव्‍यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के बारे में कहा कि वह परेशान करने वाले को स्‍टार हैं। जब यह बात अक्षय को पता चली तो उन्‍होंने सुनील शेट्टी से फोन पर बात की और उन्‍हें विश्‍वास दिलाया कि उन्‍होंने सीन नहीं कटवाए। तब जाकर सुनील शेट्टी की गलतफहमी दूर हुई और दोनों दोबारा दोस्‍त बने।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।