लाइव टीवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लॉकडाउन में रखी पार्टी तो सीधा घर आ गई पुलिस, वॉचमैन ने की देर रात शिकायत

Updated Apr 23, 2020 | 12:33 IST

Choti Sarrdaarni Actress Host House Party In Lockdown: टीवी शो छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस अनीता राज ने लॉकडाउन में अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसकी वजह से वो मुश्किलों में फंस गई हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सलमान खान के साथ अनीता राज।
मुख्य बातें
  • अनीता राज इन दिनों टीवी शो छोटी सरदारिनी में काम कर रही हैं।
  • फिलहाल एक्ट्रेस अनीता राज एक गलत डिसीजन की वजह से सुर्खियों में हैं।
  • अनीता राज ने लॉकडाउन में अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी होस्ट की थी।

जानीमानी अदाकारा अनीता राज इन दिनों छोटे परदे पर टीवी शो छोटी सरदारिनी में काम कर रही हैं। हालांकि उन्हें खासतौर पर फिल्म प्रेम गीत, जरा सी जिंदगी और नौकर बीवी का जैसी कई फेमस फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल एक्ट्रेस अनीता राज एक गलत डिसीजन की वजह से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अनीता राज और उनके पति सुनील साथ मिलकर कोरोना वायरस रूल्स तोड़ते पाए गए। यहां तक कि बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को आकर एक्शन लेना पड़ा।
कहा जा रहा है कि अनीता राज ने पति के साथ मिलकर लॉकडाउन में घर पर एक छोटी सी गेट टू गेदर पार्टी होस्ट की थी। ये पार्टी उनके पाली हिल वाले घर पर चल रही थी जिसमें कुछ फ्रेंड्स को इनवाइट किया हुआ था। सभी साथ मिलकर ड्रिंक का आनंद उठा रहे थे तभी वॉचमैन को इस बारे में खबर मिल गई। वॉचमैन ने देर रात जानकारी मिलते ही पुलिस को इस पार्टी के बारे में सूचना दे दी। 


पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने सीधा एक्ट्रेस अनीता राज और उनकी फैमिली को कॉल लगाया। इसी के बाद अनीता के साथ उनके पति सुनील बेहद गुस्से में आ गए और सीधा जाकर सिक्योरिटी गार्ड पर भगड़ उठे। अनीता और उनके पति का सोसाइटी के वॉचमैन के साथ झगड़ा होने वाले वाला वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता राज ने इस पूरे मामले पर बात की है। अनीता ने बताया, 'मेरे पति डॉक्टर हैं। उनके एक फ्रेंड ने मेडिकल इमरजेंसी में कॉल लगाया था और इसी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ घर आए थे। मानवता के नाते मेरे पति उन्हें मना नहीं कर सके। पुलिस को गलत जानकारी दी गई। उन्होंने भी आकर परिस्थिति देखी और सही जानकारी मिलने के बाद हमसे माफी मांगी।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।