लाइव टीवी

32 साल बाद फिर बनेगी Salman Khan और Bhagyashree की जोड़ी?, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Updated Sep 21, 2021 | 11:15 IST

Bollywood Buzz: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ भविष्य में स्क्रीन शेयर करने पर एक बड़ी बात कही है।

Loading ...
क्या बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी सलमान खान-भाग्यश्री की जोड़ी
मुख्य बातें
  • फिल्म थलाइवी से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में किया कमबैक। 
  • सलमान खान को लेकर भाग्यश्री ने कही बड़ी बात।
  • सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर भाग्यश्री ने बताई संभावना।

Actress Bhagyashree On Sharing Screen With Salman Khan In Future: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा भाग्यश्री ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद भाग्यश्री ने कमबैक किया है। हाल ही में, भाग्यश्री को कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में देखा गया है। 

भाग्यश्री को वापस बड़े पर्दे पर देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बॉलीवुड के आगामी प्रोजेक्ट्स में देखने की इच्छा जता रहे हैं। इसी बीच, भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ भविष्य में स्क्रीन शेयर करने पर एक बड़ी बात कही है। 

क्या एक साथ नजर आएंगे भाग्यश्री और सलमान खान?

फिल्म 'मैंने प्यार किया' है में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला था। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। लोग आगे भी इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे। मगर, बहुत जल्द ही भाग्यश्री बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं।

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर भाग्यश्री ने अपनी इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों में बेहद कम उम्र की एक्ट्रेसेज के साथ काम करते हैं। ऐसे में वह यह अंदाजा नहीं लगा सकती हैं कि सलमान खान उनके साथ काम करेंगे या नहीं। वह नहीं जानती की किस स्क्रिप्ट की वजह से वह दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। 

सलमान खान और भाग्यश्री को 32 साल पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया' है में देखा गया था। सलमान खान के अपोजिट काम करके भाग्यश्री ने काफी नाम कमाया था। वर्ष 1989 में यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म रही थी। जबसे, भाग्यश्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक किया है, तबसे दर्शक उन्हें सलमान खान के साथ फिर से एक बार देखना चाहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।