लाइव टीवी

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की खुद से छोटे शख्स से शादी, किसी की उम्र में 6 तो किसी में 10 साल का है अंतर

Bollywood Actresses Who Married Younger Men
Updated Jan 05, 2021 | 07:28 IST

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने खुद से कम उम्र के शख्स को चुना और शादी की। जानें कौन सी हैं वो अभिनेत्रियां, यहां देखें पूरी लिस्ट।

Loading ...
Bollywood Actresses Who Married Younger MenBollywood Actresses Who Married Younger Men
Bollywood Actresses Who Married Younger Men
मुख्य बातें
  • इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की खुद से छोटे शख्स से शादी।
  • लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर बिपाशा बसु तक का नाम है शामिल।
  • जानें खुद से कम उम्र के शख्स से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पूरी लिस्ट।

कहते हैं प्यार ऐसी चीज है जो कहीं भी, कभी भी और किसी से भी हो सकता है, फिर चाहे वो आम इंसान हो या सेलिब्रिटी। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इस कहावत को सच करते हुए खुद से छोटी उम्र के शख्स को पार्टनर चुना। जानें प्रियंका चोपड़ा समेत किन एक्ट्रेसेस के पति उम्र में हैं उनसे छोटे।

बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ब‍िपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण स‍िंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। उम्र की बात करें तो बिपाशा करण से तीन साल बड़ी हैं। दोनों की शादी को पांच साल होने वाले हैं और उन्होंने यह साब‍ित कर द‍िया क‍ि उम्र स‍िर्फ एक नंबर है, जिसका र‍िश्‍ते पर कोई असर नहीं पड़ता। 

सोहा अली खान- कुणाल खेमू

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 में अभ‍िनेता कुणाल खेमू से शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब चार साल का फर्क है, सोहा अपने पति कुणाल से चार साल बड़ी हैं। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है।

ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभ‍िनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी अपने पति व एक्टर अभिषेक बच्चन से उम्र में बड़ी हैं। दोनों 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश्‍वर्या उम्र में अपने पत‍ि अभ‍िषेक बच्‍चन से दो साल बड़ी हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। 

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी, जो कि काफी चर्चा में रही थी। प्रियंका उम्र में निक से करीब 10 साल बड़ी हैं।  

उर्मिला मातोंडकर- मोहसीन अख्तर मीर

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीर के बिजनेसमैन मोहसीन अख्तर मीर से शादी की थी और दोनों की उम्र में काफी फासला है। उर्मिला के पति उम्र में उनसे करीब 10 साल छोटे हैं। 

प्रीति जिंटा- जेन गुडएनफ

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जेन गुडएनफ से शादी की थी, जो कि उम्र में उनसे करीब तीन साल छोटे हैं। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा समय बीत गया है।

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी, जो कि उम्र में उनसे छोटे हैं। हालांकि शिल्पा उम्र में राज से केवल तीन महीने ही बड़ी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा।

जरीना वहाब- आदित्य पंचोली

एक्ट्रेस जरीना वहाब ने साल 1986 में आदित्य पंचोली से शादी की थी। दोनों की उम्र में 6 साल का फासला है और जरीना उम्र में अपने पति से बड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक जरीना उम्र में आदित्य से बड़ी थीं, जिसके चलते उनके परिवार को इस शादी से ऐतराज था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।