लाइव टीवी

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर बाप और बेटे दोनों संग किया रोमांस, अमिताभ- धर्मेंद्र संग किसिंग सीन भी दिए

Actress Sridevi and Madhuri Dixit
Updated Jan 07, 2021 | 13:05 IST

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पर्दे पर बाप और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया। एक एक्ट्रेसे ने तो पर्दे पर दोनों के साथ किसिंग सीन भी दिए।

Loading ...
Actress Sridevi and Madhuri Dixit Actress Sridevi and Madhuri Dixit
Actress Sridevi and Madhuri Dixit
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने पर्दे पर पिता- बेटे दोनों संग रोमांस किया।
  • इनमें माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी तक का नाम शामिल है।
  • जानें इस लिस्ट में कौन- कौन सी एक्ट्रेस है शामिल।

बॉलीवुड जगत पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनका एक्टिंग करियर बहुत लंबा है, फिर बात चाहे एक्टर्स की हो या एक्ट्रेसेस की। 

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जो रियल लाइफ पिता और बेटे दोनों संग ऑन स्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। जानें इस लिस्ट में किन- किन अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।  

माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर एक्टर ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर दोनों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म याराना और प्रेम ग्रंथ में काम किया था। इसके बाद वो फिल्म ये जवानी है दीवानी के मशहूर गाने घागरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। 

इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने साल 1988 में एक्चर विनोद खन्ना के साथ फिल्म दयावान में काम किया और इसके 9 साल बाद 1997 में उन्होंने विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में काम किया।

डिंपल कपाडिया

एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया ने बड़े पर्दे पर एक्टर धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल दोनों के साथ काम किया। उन्होंने साल 1984 में सनी देओल के साथ फिल्म मंजिल मंजिल में काम किया। इसके बाद साल 1991 में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्म मस्त कलंदर और दुश्मन देवता में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म दुश्मन देवता में धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन भी किया।

श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी पिता और बेटे दोनों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया। उन्होंने साल 1989 में एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज में काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म नाका बंदी में काम किया। मालूम हो कि श्रीदेवी ने धर्मेंद्र के साथ 5 अन्य और फिल्मों में काम किया। 

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2001 में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार फिल्म बस इतना सा ख्वाब है में काम किया था। इसके बाद दोनों युवा, बंटी और बबली और कभी अलविदा ना कहना में साथ काम किया। इसके बाद साल 2005 में रानी ने अभिषेक बच्चन के पिता और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्लैक में काम किया। इतना ही रानी पर्दे पर अभिषेक और अमिताभ दोनों के साथ किसिंग सीन दे चुकी हैं।

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने साल 1983 में सनी देओल के साथ फिल्म बेताब से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके 6 साल बाद उन्होंने सनी देओल के पिता और एक्टक धर्मेंद्र के साथ फिल्म सच्चाई की ताकत में काम किया और उनकी पत्नी का रोल निभाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।