लाइव टीवी

मां के तीसरे पति ने की थी इस एक्ट्रेस की हत्या, कब्र में तीन दिन तक बजता रहा था फोन

Laila Khan
Updated Mar 05, 2020 | 12:44 IST

Laila Khan Murdery Mystery: साल 2008 में आई फिल्म वफा में राजेश खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस लैला खान ने सनसनी मचा दी थी। चार साल बाद (2012) लैला का कंकाल उनके फार्म हाउस से मिला।

Loading ...
Laila KhanLaila Khan
Laila Khan
मुख्य बातें
  • लैला ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा से डेब्यू किया था। इस फिल्म में लैला ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।
  • 2011 में लैला अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली कभी वापस नहीं लौटी।
  • साल 2012 में डेढ़ साल बाद फार्म हाउस से छह कंकाल मिले थे।

मुंबई. पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस लैला खान ने साल 2008 में आई फिल्म वफा से सनसनी मचा दी थी। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसके बाद कुछ बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। साल 2011 में लैला अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली कभी वापस नहीं लौटी। साल 2012 में डेढ़ साल बाद फार्म हाउस से छह कंकाल मिले थे।

लैला खान की कहानी उसकी मां सेलीना पटेल से शुरू होती है। सेलीना ने साल 1964 में आई फिल्म हकीकत में काम किया था। 1979 में उन्होंने अपने प्रेमी नादिर शाह पटेल के साथ पहली शादी की थी। दोनों की बेटी लैला खान,हसमीना खान और जुड़वा बच्चे जारा और इमरान थे। 

सेलीना की इसके बाद मुंबई में आसिफ शेख नाम के शख्स से मुलाकात होता है। कुछ वक्त बाद उन्होंने आसिफ शेख से शादी कर ली। इस शादी के कुछ वक्त बाद सेलीना को 35 साल के कश्मीरी लड़के परवेज टाक से प्यार हो जाता है। सेलीना परवेज टाक से शादी कर लेती हैं। सेलीना ने आसिफ को तलाक नहीं दिया था।  

लैला खान ने आतंकी से की थी शादी   
लैला खान बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। लैला खान इसके बाद मुनीर खान नाम के शख्स से गुपचुप तरीके से शादी कर लेती हैं। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच में पता चलता है कि मुनीर खान के बांग्लादेशी आतंकी संगठन हरकत उल जिहादी से ताल्लुक हैं। ये बात लैला खान को पता नहीं थी। 

दूसरी तरफ सेलीना के तीसरे पति परवेज टाक की नजर उनकी प्रॉपर्टी और इगतपुरी स्थित फार्म हाउस पर थी, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए थी। हालांकि, सेलीना की अपने दूसरे पति से नजदीकियां फिर बढ़ने लगी थी। इससे परवेज काफी नाराज था। 

गायब हो जाती है लैला खान की फैमिली 
7 फरवरी 2011 में लैला खान के परिवार के सात सदस्य अचानक गायब हो जाते हैं। लैला के फोन में तीन दिन तक कॉल आती है। इस दौरान वफा फिल्म के डायरेक्टर और राखी सावंत के भाई राकेश सावंत लैला को फोन करते हैं।

राकेश सावंत जब उनके पड़ोसियों से पता चलता है कि उनका परिवार काफी वक्त से गायब है। राकेश इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाते हैं। जांच के दौरान पुलिस को सेलीना पटेल की गाड़ी कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में मिलती है। पुलिस ने इसके बाद सेलीना के पहले दोनों पति से पूछताछ की। वहीं, तीसरा पति परवेज टाक गायब था। 

कंकाल में मिले गहने 
पुलिस काफी वक्त से पूछताछ कर रही थीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। डेढ़ साल बाद जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस किसी दूसरे केस में परवेज टाक को गिरफ्तार कर लेती है। मुंबई में पूछताछ के दौरान परवेज उन्हें फार्म हाउस में ले जाता है। फार्म हाउस में स्विमिंग पूल के पास 12 फीट चौड़े और आठ फीट गड्ढे में हड्डियों के टुकड़े मिलते हैं। 

पुलिस जब और गहरा खोदती हैं तो उसे छह नर कंकाल मिलते हैं। इस कंकाल में चूड़ी, कंगन, जेवर और अंगूठी मिलती है। इसके अलावा फोन भी बरामद हुआ जिसमें दो दिन तक कॉल आई थी। परवेज ने बताया कि सेलीना ने अपने सारी प्रॉपर्टी की पावर ऑफ अटर्नी अपने दूसरे पति के नाम कर दी थी। इस कारण परवेज ने पूरे परिवार को हत्या की थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।