लाइव टीवी

Dimpled Bollywood Celebs: आलिया से बिपाशा-जॉन तक, 7 सितारों के डिंपल्स और कातिलाना स्माइल पर फिदा है दुनिया

Updated Jun 12, 2021 | 15:23 IST

Bollywood celebrities dimples melt Your hearts: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर जॉन अब्राहम तक बी टाउन के तमाम सुपर स्टार्स, जिनकी कातिलाना स्माइल्स पर फैंस अपना दिल दे बैठते हैं।

Loading ...
बॉलीवुड सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • क्यूटनेस और खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं गालों पर डिंपल्स।
  • रोमांस के बादशाह शाहरुख खान की स्माइल पर फिदा है सारी दुनिया।
  • डिंपल क्वीन कही जाती हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रीति जिंटा।

हम किसी को उसके लुक से पसंद नहीं करते, ये बातें किताबी ही अच्छी लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखें सबसे पहले व्यक्ति और उसकी सुंदरता को ही देखती हैं। व्यक्ति सामने वाले की खूबसूरती और पर्सनैलिटी को देख कर ही पहले इंप्रेस होता है। बॉलीवुड मे भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो अपने शानदार अभिनय के साथ पर्सनेलिटी और क्यूटनेस से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। वहीं कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस भी हैं जिनके गालों के डिंपल्स फैंस को आइसक्रीम की तरह पिघला देते हैं। जी हां बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां अपने डिंपल्स के लिए मशहूर हुए हैं। इनकी कातिलाना मुस्कान पर फैंस मदहोस उठते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर जॉन अब्राहम तक बी टाउन के तमाम स्टार्स, जिनके गालों पर डिंपल्स आसमान में किसी तारे की चमचमाहट से कम नहीं लगते।

शाहरुख खान

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अपनी एक स्माइल से ही लड़कियों को दीवाना बना देते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। आपको बता दें शाहरुख की स्माइल उनके लुक्स पर चार चांद लगा देती है। उनके गालों पर डिंपल्स वाकई कातिलाना हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे हॉट सायरन में से एक है। सांवले रंग पर उनकी कातिलाना स्माइल फैंस को बेताब कर देती है। बिपाशा अपने डिंपलों के लिए काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

प्रीति जिंटा

सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना चुकी प्रीति जिंटा आज भी उतनी ही खूबसूरत और हसीन लगती हैं, जितनी वो अपने करियर की शुरुआत में लगती थी। आज भी फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। प्रीति की इस खूबसूरती में एक बड़ा हिस्सा उनके डिंपल्स का है, जो उन्हें बॉलीवुड की डिंपल क्वीन बनाती है।

जॉन अब्राहम

यूं तो जॉन अब्राहम अपनी बॉडी, जबरदस्त पावर और एक्शन थ्रिलर मूवीज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब वह मुस्कुराते हैं तो उनकी कातिलाना स्माइल्स पर फैंस अपना दिल दे बैठते हैं। जॉन की क्यूट स्माइल के साथ उनके गालों पर डिंपल्स पड़ जाते हैं। जॉन जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाले हैं।

अभय देओल

‘सोचा ना था’ ‘आइशा’, ‘रांझना’ , ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ एक्टर अभय देओल अपनी कातिलाना स्माइल से फैंस को दीवाना बना देते हैं। अभय की डिंपल वाली स्माइल बेहद आकर्षक है।

आलिया भट्ट

कम समय में बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली आलिया भट्ट आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आलिया अपने अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने में कामयाब हुई हैं। आलिया भट्ट की मंद मुस्कान फैंस को आइस्क्रीम की तरह पिघला देती है। आलिया के गालों पर डिंपल्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अभिनेत्री जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाणी’ में गंगूबाई के किरदार में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।