लाइव टीवी

डॉक्टर से डायरेक्टर बने चंद्रप्रकाश द्विवेदी, इस टीवी सीरियल में बने थे चाणक्य, अब किए जाएंगे पद्मश्री से सम्मानित

Updated Jan 25, 2022 | 22:57 IST

Chandraprakash Dwivedi Profile: बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

Loading ...
चंद्रप्रकाश द्विवेदी
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड जगत के नामी निर्देशक हैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी।
  • टीवी सीरियल चाणक्य में चंद्रप्रकाश ने निभाया था चाणक्य का किरदार।
  • चंद्रप्रकाश को किया जाएगा पद्मश्री से सम्मानित।

Chandraprakash Dwivedi Career, Films And More: हाल ही में भारतीय सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अवार्ड से सम्मानित नामों की घोषणा की है (Padma Awards 2022)। सरकार द्वारा जारी किए गए लिस्ट के अनुसार 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा (Padma Awards 2022 Winners)। पद्म सम्मान के लिए बॉलीवुड जगत के कई नामी सितारों का नाम भी चयनित किया गया है। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं जिन्हें अपने बेहतरीन काम के लिए पहचाना जाता है। उनका जन्म वर्ष 1960 में राजस्थान के सिरोही में हुआ था। हिंदी भाषा पर उनकी पकड़ काबिले तारीफ है, जो उनकी फिल्मों और टीवी सीरियल्स पर चांर चांद लगा देता है। फिल्मोग्राफी तो मानो उनके रग-रग में दौड़ती है, वह अपने काम को बारीकी से पूरा करने पर जोर देते हैं। वह जब भी भारतीय संस्कृति से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं तो उससे आधारित इतिहास के सभी पन्ने पलट देते हैं। कहा जाता है कि फिल्मोग्रफी के साथ उन्हें इतिहास से भी लगाव है और इस विषय पर उनकी पकड़ मजबूत है।

इस किरदार से मिली चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पहचान

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को उनके टेलीविजन सीरियल चाणक्य के लिए जाना जाता है। इस टीवी सीरियल में चंद्रप्रकाश द्विवेदी चाणक्य के किरदार में नजर आए थे जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी थी। चाणक्य का किरदार निभाकर चंद्रप्रकाश द्विवेदी सुर्खियों में छा गए थे और करोड़ों लोगों को उनसे प्रेरणा मिली थी।

Also Read: Padma Awards 2022 : फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम को पद्मश्री

मेडिकल प्रोफेशन छोड़ सिनेमा में रखा कदम

आपको जानकर हैरानी होगी कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी भारतीय सिनेमा में कदम रखने से पहले एक मेडिकल प्रोफेशनल थे। वह डॉक्टरी कर रहे थे लेकिन उनकी रूचि भारतीय सिनेमा में अधिक थी इसलिए उन्होंने मेडिकल प्रोफेशन छोड़कर भारतीय सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई। वर्ष 1990 से 1992 तक, चंद्रप्रकाश ने अपने पॉपुलर टीवी सीरियल चाणक्य का स्क्रिप्ट लिखा था और उसे निर्देशन देने के साथ उसमें एक्ट किया था। 

जीवन में आए कई उतार चढ़ाव

चंद्रप्रकाश द्विवेदी के टीवी सीरियल चाणक्य को दर्शक बहुत पसंद कर रहे थे। इस टीवी सीरियल ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। 90 दशक के अंत में वह जी टीवी में प्रोग्रामिंग डिवीजन हेड थे, इस दौरान उन्होंने महाभारत की कहानी को छोटे पर्दे पर उतारने की कोशिश की लेकिन 14 एपिसोड्स के बाद उन्होंने अपने कदम पीछे हटा लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एडवरटाइजर्स और व्यूवर्स की तरफ से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उन्होंने एक बार फिर चाणक्य की कहानी को छोटे पर्दे पर प्रसारित करना चाहा लेकिन इस बार भी वह दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहे। जिसके बाद उन्होंने दूरदर्शन पर प्रकाशित होने वाले टीवी सीरीज छत्रपति शिवाजी में वर्ष 2001 में डायलॉग्स भी लिखे। 

Also Read: Sonu Nigam facts: बचपन में पिता के साथ शादियों में गाना गाते थे सोनू निगम, मोहम्मद रफी के गानों ने बनाया स्टार

छोटे पर्दे पर एकता कपूर ने दी चंद्रप्रकाश को कड़ी टक्कर

फरवरी 2008 में बॉबी बेदी ने यह अनाउंस किया था कि वह छोटे पर्दे पर महाभारत की कहानी प्रसारित करने की तैयारी कर रहे हैं जिसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी अभिनीत करेंगे। ‌ लेकिन अप्रैल के महीने में द्विवेदी को निराशा झेलनी पड़ी क्योंकि छोटे पर्दे पर एकता कपूर उन्हें अपने टीवी सीरियल कहानी हमारे महाभारत की से कड़ी टक्कर दे रही थीं। 

बॉलीवुड को दीं यह बेहतरीन फिल्में 

करियर में कई उतार-चढ़ाव झेलने के बाद चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बड़े पर्दे पर फिल्मों को अभिनीत करना शुरू किया। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को मोहल्ला अस्सी, पिंजर और जेड प्लस जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। वह फिलहाल अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।