लाइव टीवी

8 साल छोटी मुमताज को दिलों जान से चाहते थे यश चोपड़ा, ऐसे टूट था दोनों का रिश्ता

Updated Sep 27, 2019 | 10:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस से मशहूर यश चोपड़ा भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों को आज भी खूब पसंद किया जाता है। डायरेक्टर अपनी फिल्मों में काफी एक्सपेरिमेंट करते थे।

Loading ...
Mumtaz, yash chopraMumtaz, yash chopra
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mumtaz, yash chopra
मुख्य बातें
  • यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं फेमस एक्ट्रेस मुमताज
  • दोनों ने शादी करने के मन बना लिया था
  • ऐसे टूट गया था मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता

साल 1932 में 27 सितंबर को लाहौर में जन्‍मे यश चोपड़ा ने बतौर को-प्रोड्यूसर फिल्‍मों में शुरुआत की थी। वो एक एक शानदार डायरेक्ट भी थें, उन्होंने ना सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी बल्कि कई एक्टर को स्टार भी बनाया। उनकी फिल्मों में रोमांस को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया जाता था, जिसकी वजह से उन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। वहीं पर्दे पर प्रेम कहानियों को खूबसूरती दिखाने वाले यश चोपड़ा का दिल किसी और के लिए धड़कता था।  

हम बात कर रहें हैं 60-70 दशक की फेमस एक्ट्रेस मुमताज की। दुश्मन, दो रास्ते, प्रम कहानी जैसी हिट फिल्म देने वाली मुमताज हिंदी सिनेमा में अपनी मोहक मुस्कान, स्टाइल और एक्टिंग के लिए खूब पसंद की जाती थीं। एक्ट्रेस अपनी अदा से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती थीं।

लेकिन उनका दिल किसी और के लिए धड़कता था। बता दें कि एक्ट्रेस उन दिनों यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं। मुमताज के अलावा यश चोपड़ा भी उन्हें बेहद पसंद करते थे।

बताया जाता है कि दोनों उस वक्त सिंगल भी थे, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा वक्त एकदूसरे के साथ बिताते थे। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। मुमताज के लिए यश चोपड़ा की दीवानगी उनके काम में भी दिखने लगी। बता दें कि जब यश चोपड़ा ने फिल्म आदमी और इंसान में सायरा बानो को कास्ट किया तो उनके साथ मुमताज को भी कास्ट कर लिया था। सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं लेकिन मुमताज के आने के बाद वो लीड रोल में रहकर पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में मुमताज के हिस्से में फिल्म का अहम गाना आ गया था। इसके अलावा फिल्म में उनकी सीन भी बढ़ा दिए गए। दोनों के रिश्ते को देखते हुए यश चोपड़ा के भाई मुमताज के घर गए। लेकिन बात नहीं बन पाई। दरअसल एक्ट्रेस के घर वाले नहीं चाहते थे कि मुमताज अपना करियर छोड़कर घर संभाले। जिसके बाद यश चोपड़ा और मुमताज का रिश्ता खत्म हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।