लाइव टीवी

Joe Biden-Kamala Harris की जीत का जश्न मना रहा बॉलीवुड, प्रियंका चोपड़ा से काजल अग्रवाल सहित सेलेब ने दी बधाई

Updated Nov 08, 2020 | 07:31 IST

Joe Biden & Kamala Harris Bollywood Celebs Reaction: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बिडेन और उपराष्‍ट्रपति पद पर कमला हैरिस के चुने जाने की खबर से बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री काफी खुश है...

Loading ...
Bollywood celebrities celebrate Joe Biden and Kamala Harris historic win:
मुख्य बातें
  • डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिका के 46वां राष्ट्रपति बन गए हैं।
  • अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बने जो का शपथ-ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2021 को होगा।
  • इसी के साथ भारतवंशी कमला हैरिस अब अमेरिका की नई उपराष्‍ट्रपति होंगी।

अमेरिका में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव का आखिरी फैसला आ गया है। डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन ने 273 इलेक्टोरल वोट पर कब्जा जमाया और वो अमेरिका के 46वां राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 214 मत हासिल हुए हैं। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बने जो बिडेन के लिए शपथ-ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2021 को होगा। जो बिडेन के साथ ही भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका में उपराष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। वह अमेरिका में इस पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। साथ ही वह हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। 

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बिडेन और उपराष्‍ट्रपति पद पर कमला हैरिस के चुने जाने की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी खुश है। अमेरिकी लोकतंत्र में जो की जीत का जश्न मनाते हुए बॉलीवुड सेलेब्स उनको सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। फिल्म मेकर्स से अभिनेत्रियां और अभिनेताओं तक न केवल बिडेन बल्कि नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने चुनाव परिणाम आने के बाद एक लंबा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अमेरिका ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबरों में बात की और फैसला आ गया... हर वोट काउंट किया गया।' 

फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया ने ट्वीट कर इस महत्वपूर्ण पल पर लिखा, "इट्स जो!!! आखिरकार... एक खुश, मजबूत और सुरक्षित संयुक्त राज्य अमेरिका को आगे देख रहे हैं।' JoeBidenKamalaHarris2020 #JoeBiden, KamalaHarris।"

काजल अग्रवाल ने भी कमला हैरिस की जीत का जश्न मनाया और लिखा, 'पहली महिला और पहली साउथ एशियाई उपराष्ट्रपति चुनाव में  Kamala Harris को बधाई। यह बहुत प्रेरणादायक है।'

एक्ट्रेस निमरत कौर ने वोटिंग की शक्ति का जश्न मनाया और लिखा, 'एक नई सुबह की बधाई... और आम आदमी जो इसे पसंद करेंगे की ताकत PresidentBiden।' वहीं टिस्का चोपड़ा ने अमेरिकी चुनाव परिणामों पर एक अजीब बात कही। उन्होंने लिखा, '#PresidentBiden और एक पवित्र दुनिया के लिए आशा है.. लेकिन अफसोस मीम्स कम हैं।'

अहाना कुमरा ने ट्वीट किया, 'बधाई अमेरिका के लिए है !! @JoeBiden और @SenKamalaHarris ने इतिहास रचा है। यह लोकतंत्र की जीत है और डेमोक्रेजी से बाहर आया है, अच्छा किया अमेरिका।'

पॉपुलर गायक विशाल ददलानी ने न केवल अमेरिका को बधाई देने के लिए एक लंबा नोट लिखा बल्कि कमला हैरिस को पहली महिला उपराष्ट्रपति चुने जाने का जश्न भी मनाया। 'joe biden, kamala harris आप दुनिया भर में सुशासन, दया, और करुणा के लिए प्रेरणा हो सकते हैं, ट्रम्प की हर चीज का ठीक उल्टा रहा है। ऐसा करो और ये... अमेरिका को फिर से महान बनाओ।'

हॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस को बधाई दी है। क्रिस इवांस से लेकर गेब्रियल मचेट और मार्क रफ्फालो ने ट्विटर पर इस मौके पर अपने विचार रखे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।