लाइव टीवी

Bollywood News 14 July:मुसीबत में फंसी करीना कपूर, टोक्यो ओलंपिक्स के लिए रहमान-अनन्या बिड़ला का गाना लॉन्च

Updated Jul 14, 2021 | 23:14 IST

Bollywood News 14 July 2021: करीना कपूर अपनी नई किताब के कारण मुसीबत में फंस गई हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए एआर रहमान ने नया गाना लॉन्च किया। आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 14 July 2021
मुख्य बातें
  • अपनी नई किताब प्रेग्नेंसी बाइबल के कारण मुसीबत में फंसी करीना कपूर।
  • भारतीय एथलीट का हौसला बढ़ाने के लिए ए.आर रहमान का नया गाना 'हिंदुस्तानी वे' रिलीज हो गया है।
  • गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं लिएंडर पेस और मोहब्बतें की एक्ट्रेस किम शर्मा

मुंबई. करीना कपूर अपनी नई किताब के कारण मुसीबत में फंस गई हैं। करीना कपूर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने जा रहे एथलीट का हौसला बढ़ाने के लिए म्यूजिक कंपोजर ए.आर.रहमान ने 'हिंदुस्तानी वे' गाना रिलीज किया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

करीना कपूर ने अपनी किताब का शीर्षक प्रेग्नेंसी बाइबल रखा है। करीना कपूर के खिलाफ अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर थाने में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कराया है। पीटीआई से बातचीत में शिवाजी नगर थाना के प्रभारी साईनाथ थ्रोम्बे ने कहा, 'हमें करीना के खिलाफ शिकायत मिली है। यहां कोई मामला दर्ज नहीं हो सकता। घटना बीड में नहीं हुई।  उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। 

टोक्यो ओलंपिक्स के लिए लॉन्च हुआ गाना 
टोक्यो ओलंपिक्स के लिए जा रहे भारतीय एथलीट का हौसला बढ़ाने के लिए ए.आर रहमान का नया गाना 'हिंदुस्तानी वे' रिलीज हो गया है। इस गाने को अनन्या बिड़ला ने गाया है। अनन्या ने इस मौके पर कहा कि 'इस गाने को लिखना और गाना गर्व की बात है। इसके अलावा अपने आदर्श ए.आर.रहमान के साथ काम करना किसी सपने के सच हो जाने जैसा है।' ओलंपिक्स गेम्स 23 जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक चलेंगे।

इरफान खान ने बेटे के लिए छोड़ लेक
दिवंगत एक्टर इरफान खान अपने बेटे बाबिल खान के लिए एक विरासत को छोड़ गए हैं। इरफान के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें वह एक झील में नांव पर आराम कर रहे हैं। बाबिल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'लेक बाबिल।' बाबिल ने कमेंट सेक्शन में बताया कि इरफान खान उनके लिए ये झील छोड़कर गए थे। बाबिल यहां मछली की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रजनन की योजना बना रहे हैं।

गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं लिएंडर पेस-किम शर्मा
मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा इन  दिनों पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। लिएंडर और किम शर्मा की फोटोज गोवा के रेस्टोरेंट नें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। फोटो में दोनों बेहद रोमेंटिक और कोजी होते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। लिएंडर पेस इससे  पहले रिया पिल्लई के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। वहीं, किम युवराज सिंह, हर्षवर्धन राणे को भी डेट कर चुकी हैं।

आथिया शेट्टी-के.एल राहुल पर बोले सुनील शेट्टी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक के.एल.राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बताया है कि आथिया शेट्टी उनके साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर पार्टनर ट्रैवल करेंगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी से बेटी आथिया और के.एल.राहुल के बारे में आ रही इन खबरों पर सवाल पूछा गया। सुनील ने कहा, 'ये  रिपोर्ट्स हैं, मेरे पास इन बातों पर फिलहाल कुछ बोलने के लिए नहीं है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।