लाइव टीवी

Bollywood News 18 May: रोशन फैमिली के सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं सबा आजाद, दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी

Updated May 19, 2022 | 00:29 IST

Bollywood News 19 May 2022: राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो में सबा आजाद नजर आ रही हैं। वहीं, हिंदी विवाद पर बोले अर्जुन रामपाल। देखिए बॉलीवुड जगत की बुधवार की बड़ी खबरें।

Loading ...
Saba Azad
मुख्य बातें
  • रोशन परिवार के साथ फिर नजर आईं सबा आजाद।
  • अर्जुन रामपाल ने हिंदी विवाद पर तोड़ी अपनी चुप्पी।
  • दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो।

मुंबई. कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वहीं, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वेब सीरीज पंचायत अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

कान्स फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक सामने आया है। ऐश्वर्या राय का बिहाइंड द सीन वीडियो लीक हुआ है। इसमें वह न्यूड मेकअप और पिंक कलर की हाई हील्स पहनी हुई है। उन्होंन पिंक कलर का पैंट सूट पहना हुआ है। इसके साथ मैचिंग लॉन्ग बेल्ट भी पहनी हुई है। ऐश्वर्या राय के साथ ईवा लॉन्गोरिया भी नजर आ रही हैं। अब फैंस ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक हमेशा चर्चा में रहते हैं।

   

Also Read: इस वजह से नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर मांगा था काम, कहा- 'हाउसवाइफ बनकर खो गई थी इज्जत'    

रोशन फैमिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं सबा आजाद
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में हैं। सबा आजाद को एक बार फिर रोशन फैमिली के सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। दरअसल राकेश रोशन ने भाई राकेश रोशन के बेटे और ऋतिक के चचेरे भाई ईशान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में रोशन परिवार और उनके करीबी और खास दोस्त के अलावा सबा आजाद भी नजर आ रही हैं। राकेश रोशन ने लिखा, 'ईशू तुम्हें जन्मदिन की बधाई, फैमिली के साथ एक सेलिब्रेशन।'  

हिंदी भाषा विवाद में बोले अर्जुन रामपाल 
अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी को लेकर बहस पर अब अर्जुन रामपाल ने अपनी राय दी है। अर्जुन रामपाल ने इंडिया टुडे से बातचीत में अर्जुन रामपाल ने कहा, 'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए। भारत एक विविधता भरा, सेक्युलर देश है। इस देश में कई भाषाएं बोली जाती है। यहां पर कई संस्कृति और त्योहार हैं। हिंदी हमारी नेशनल भाषा है हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए। ये सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसे हर कोई समझता है। 

दिशा पाटनी फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी
दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की है। वीडियो में दिशा वर्कआउट कर रही हैं। एक्ट्रेस बिना किसी के सपोर्ट के डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं। 

वीडियो खत्म होने के बाद दिशा पाटनी अपने मसल्स बॉडी किसी बॉडी बिल्डर की तरह हवा में लहराकर पोज दे रही हैं। दिशा पाटनी के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।