लाइव टीवी

Bollywood News 19 July: प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने दी सबसे महंगी शराब, नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट

Updated Jul 19, 2021 | 22:46 IST

Bollywood News 19 July 2021: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में बर्थडे सेलिब्रेट किया। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 19 July 2021
मुख्य बातें
  • कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर शेरशाह से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।
  • नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।
  • प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर पति निक जोनस ने सबसे महंगी शराब गिफ्ट की है।

मुंबई. कारगिल युद्ध के हीरो मेजर विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा को उनके पति ने 1.3 लाख रुपए की शराब गिफ्ट की है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार डिंपल चीमा का पहला लुक शेयर किया है। फोटो के साथ कियारा आडवाणी ने लिखा, केवल उस वादे का ही महत्व है जो दो दिलों के बीच किया जाता है। यह कहानी बताती है कि कुछ वादे पूरी जिंदगी और उससे आगे के भी होते हैं।' डिंपल चीमा मेजर विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड थीं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के रोल में हैं। ये फिल्म 12 अगस्त 2021 को अमेजन प्राइम में रिलीज होगी। 

प्रियंका चोपड़ा को मिला ये गिफ्ट 
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां बर्थडे लॉस एंजेलिस में पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया। पीसी के बर्थडे पर उनके पति निक जोनस ने उन्हें रेड वाइन गिफ्ट की है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वाइन की फोटो शेयर की है। इसमें Chateau Mouton Rothschild 1982 लिखा है। ये दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन है। इसकी कीमत 1,31,375 रुपए है। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया ट्वीट
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने बताया कि उनके भाई इकलौते एक्टर थे, जिन्हें नासा ने ट्रेनिंग दी थी। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, दुनिया का एकमात्र एक्‍टर जो रियल में नासा द्वारा ऐस्‍ट्रॉनॉट के तौर पर ट्रेन्‍ड था। यही नहीं, वह 2024 के मून मिशन पर भी जाने के लिए तैयार था! हमारा सुशांत, हमारा गौरव!'

भाई सलमान खान पर बोले अरबाज 
अरबाज खान के चैट शो पिंच में सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर शामिल हुए हैं। अब अरबाज से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनके परिवार में कौन रिलेशनशिप पर सबसे बुरी सलाह दे सकता है। इस पर अरबाज ने कहा 'सलमान खान से रिलेशनशिप की सलाह लेना ऐसा है कि जैसे मुझसे स्टार बनने की सलाह लेना। वह रिलेशनशिप पर सबसे बुरी सलाह देता है।'


कोरोना पॉजीटिव थे अंगद बेदी
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। नेहा धूपिया ने साथ में ये भी बताया कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में उनके पति अंगद बेदी को कोरोना हो गया था। 

हिंदुस्तान  टाइम्स से बातचीत में नेहा ने कहा, 'मेरी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में अंगद कोविड पॉजीटिव हो गए थे। मैं इस बार पहले की तुलना में अधिक सावधानी के साथ आगे बढ़ रही हूं। हम घर के अंदर रह रहे हैं और मेहर के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।